कोरोना के 1129 नए मामले मिलने से हड़कंप, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित कई विभागों के कर्मचारी संक्रमित हुए

प्रयागराजः कोरोना के 1129 नए मामले मिलने से हड़कंप, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित कई विभागों के कर्मचारी संक्रमित हुए

कोरोना के 1129 नए मामले मिलने से हड़कंप, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित कई विभागों के कर्मचारी संक्रमित हुए

Tricity Today | कोरोना के 1129 नए मामले मिले

प्रयागराज जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार एक हजार से ऊपर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। गुरुवार को एक दिन में संक्रमित लोगों की संख्या रिकॉर्ड 1129 पॉजिटिव मिले हैं। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों में से चार लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे नरेंद्र कुमार सिंह गौर भी संक्रमित हो गये हैं। वे इलाज के लिए लखनऊ गये हुए हैं। शहर में कई शिक्षक, प्रोफेसर, बैंक कर्मचारी, इंजीनियर, अधिवक्ता और अन्य कई विभागों के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पॉजिटिव हो गये हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक एक दिन में कुल 1129 लोग पॉजिटिव मिले हैं। लेबल-दो तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में 119, यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल में 60 मरीज भर्ती किये गये हैं। वहीं स्वरूपरानी नेहरू लेवल-थ्री चिकित्सालय में 224 मरीज भर्ती हैं। एसआरएन कोविड-19 एल-थ्री से 31 लोग और होम आइसोलेशन से 121 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। कोविड-19 से चार लोगों की मृत्यु हुई है। जगह-जगह से कुल 8695 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में गुरुवार को कुल 9329 लोगों ने टीका लगवाया। 34 विभिन्न जगहों पर हुए टीकाकरण में 8535 लोगों ने टीके की प्रथम डोज ली। वहीं 305 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। शासन के निर्देशानुसार कोविड वैक्सीनेशन के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विशेष समूह से संबंधित कर्मचारी एवं अन्य लोगों का टीकाकरण करने के लिए निम्न कार्य दिवसों पर कोविड-19 टीकाकरण विशेष रुप से किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर राय ने सभी लक्षित समूह से संबंधित कर्मचारियों एवं अन्य 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों से अपील की है कि वे लोग अपने निकट के स्थान पर पहुंचकर टीकाकरण करवायें।

तिथिवार टीकाकरण इस तरह किया जाएगा - 
  1. 8-9 अप्रैल 2021- पत्रकार एवं मीडिया से संबंधित लोग, बड़े एवं खुदरा व्यापारी
  2. 10 अप्रैल 2021- बैंक एवं बीमा कर्मचारी
  3. 12-14 अप्रैल 2021- स्कूल और कालेज के शिक्षक
  4. 15-16 अप्रैल 2021- बस, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो रिक्शा चालक, फेरीवाले एवं निर्माण कर्मचारी
  5. 17-19 अप्रैल 2021- अन्य सरकारी अधिकारी व कर्मचारी (फ्रंट लाइन वर्कर्स को छोड़कर)
  6. 20-21 अप्रैल 2021- न्यायपालिका कर्मचारी एवं अधिवक्ता
  7. 22-23 अप्रैल 2021- निजी कार्यालयों के कर्मचारी

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.