कारखाने में हुआ भीषण धमाका, 3 की मौत और कई घायल

प्रयागराज : कारखाने में हुआ भीषण धमाका, 3 की मौत और कई घायल

कारखाने में हुआ भीषण धमाका, 3 की मौत और कई घायल

Tricity Today | मौके पर पहुंची पुलिस

प्रयागराज जिले के गंगापार तहसील फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) कारखाने में बॉयलर फटने की आवाज से तेज धमाका हुआ। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। संयंत्र में इस घटना के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल फैक्ट्री के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गये। लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। 

यह हादसा उस समय हुआ जब कंपनी में दिन की शिफ्ट के कर्मचारी काम कर रहे थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों के परिवार के लोगों को भी अस्पताल में भर्ती की जानकारी दी गई। उनके परिजनों की मदद के लिए फैक्ट्री के उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने गेट के बाहर जाम लगा दिया।

इससे पहले दिसंबर में इफको संयंत्र में भी बड़ा हादसा हुआ था प्लांट की यूरिया इकाई में अमोनिया गैस का रिसाव होने से दो अधिकारियों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये थे। सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया था। जहां  इलाज के दौरान दोनों अधिकारियों की मृत्यु हो गई थी। जबकि अन्य लोगों का इलाज कराया गया था। प्रयागराज शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर आजमगढ़-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इफको के फूलपुर संयंत्र में अमोनिया व यूरिया निर्माण की इकाइयां हैं। प्रतिदिन की तरह यहां मंगलवार को भी काम चल रहा था दिन के शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारी अलग-अलग इकाइयों में काम कर पर लगे हुए थे। हादसे की सूचना पर राजमार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.