वैक्सीन उत्सव के लिए प्रशासन तैयार, राज्यपाल की उपस्थिति में विशेष संवाद कार्यक्रम

प्रयागराज : वैक्सीन उत्सव के लिए प्रशासन तैयार, राज्यपाल की उपस्थिति में विशेष संवाद कार्यक्रम

वैक्सीन उत्सव के लिए प्रशासन तैयार, राज्यपाल की उपस्थिति में विशेष संवाद कार्यक्रम

Google Photo | Symbolic Photo

प्रयागराज : राज्य में 45 वर्ष की आयु वर्ग से अधिक के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए रविवार से टीका उत्सव मनाया जाएगा। प्रदेश में 11अप्रैल से बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक टीका उत्सव चलाया जायेगा। प्रयागराज में वैक्सीन उत्सव मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वैक्सीन सभी केंद्रों पर माइक्रो प्लान बनाकर उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को काम पर लगाया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रयागराज में सभी केंद्रों पर प्रतिदिन पच्चीस हजार लोगों को वैक्सीन लगाने की क्षमता है। लेकिन अभी इन केंद्रों पर वैक्सीनेशन हर दिन दस हजार से अधिक हो रहा है। टीका उत्सव के लिए प्लान बनाया जा रहा है। जिससे सभी केंद्रों पर लोगों की भीड़ न लगे और वैक्सीन भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में इस चार दिवसीय टीका उत्सव के लिए वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाकी सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैैं।

विशेष संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल
कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए टीका उत्सव के दौरान राज्‍यपाल की उपस्थिति में तीन दिवसीय विशेष संवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, विधानमंडल के दोनों सदनों के नेताओं और महापौर समेत स्थानीय प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा धर्मगुरु से भी संवाद करेंगे। प्रदेश में चल रहे टीकाकरण में तेजी लाने में उनके सहयोग की अपील करेंगे। साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.