दिनदहाड़े सरेराह गोलीबारी से थर्राया शहर, एक की मौत, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

प्रयागराज: दिनदहाड़े सरेराह गोलीबारी से थर्राया शहर, एक की मौत, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

दिनदहाड़े सरेराह गोलीबारी से थर्राया शहर, एक की मौत, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Tricity Today | मौके पर पुलिस बल

प्रयागराज के जॉर्जटाउन थाना अंतर्गत अल्लापुर इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को गोली मार दी। दोनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, हमलावार मौके से फरार हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद घटनास्थल पर एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी सिटी, सीईओ और कई थानों की पुलिस पहुंच गई। दोनों युवकों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

वारदात सोमवार की दोपहर अल्लापुर पानी टंकी के करीब घटी। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सरेराह दो युवकों पर फायरिंग की। इसमें एक का नाम शोभित और दूसरा उसका मित्र सत्यम मिश्रा बताया जा रहा है। शोभित की गोली लगने से मौत हो गई है। सत्यम मिश्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। वारदात की वजह अभी बहुत साफ नहीं है। फिलहाल इसे आपसी रंजिश माना जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के साथ एसपी सिटी समेत तमाम आला अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने मौके का मुवायना किया। अज्ञात हमलावरों को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.