कई इलाकों को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बिना मास्क के बाहर निकलने पर वसूली जारी

प्रयागराज : कई इलाकों को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बिना मास्क के बाहर निकलने पर वसूली जारी

कई इलाकों को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बिना मास्क के बाहर निकलने पर वसूली जारी

Google Photo | Symbolic Photo

प्रयागराज कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने शहर कई इलाकों में जहां संक्रमितों की संख्या अधिक है। उन सभी मुहल्लों को सील करने की कार्रवाई तेज कर दी है। सील किये गये मुहल्लों को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां पर बांस, बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की गई है। यहां 24 घंटे पुलिस का पहरा लगाया गया है। इन क्षेत्रों में आवागमन पर रोक लगा दिया गया। प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं को इनके घरों पर ही मुहैया कराई जा रही है। बैरिकेडिंग हटाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है।

एडीएम सिटी ने बताया कि शहर के जिन इलाकों में सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उन क्षेत्रों में कोई आवागमन नहीं होगा‌। अगर कोई घर से बिना वजह बाहर घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंफोर्डगंज में बांस बल्ली हटाने वालों के खिलाफ एफआईआर लिखाने के साथ प्रशासन ने कार्यवाही भी शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखाया गया है। बैरिकेडिंग हटाने वालों की पहचान की जा रही है पहचान होते ही उनके विरुद्ध इन्हीं धाराओं में एफआईआर लिखाकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

कोविड संक्रमित लोगों की संख्या अधिक होने की वजह से शहर के 25 और मुहल्ले सील कर दिये गये। अब तक 107 इलाके सील किये जा चुके हैं। इन सभी क्षेत्रों में 14 दिनों तक आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। आवश्यक वस्तुओं की घर-घर आपूर्ति की जायेगी। सील किए गए इलाकों में यदि 14 दिन के अंदर कोई पॉजिटिव मरीज मिलता है तो पाबंदी 14 दिन से आगे भी बढ़ाई जा सकती है। यदि इस दौरान कोई नया मरीज नहीं मिलता है तो उसे दोबारा खोला जाएगा।

शहर में मास्क की जांच के लिए सौ सेक्टरों में बांटा गया
जिला प्रशासन ने शहर को सेक्टरों में बांटकर सौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। इन्हें मास्क न लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना काटने का अधिकार दिया गया है। बिना मास्क के बाहर घूमने वालों के खिलाफ बुधवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने कार्रवाई करते हुए 250 लोगों से जुर्माना वसूल किया। उन्हें चेतावनी भी दी गई की दोबारा मास्क न पहनने पर 10 गुना अर्थात दस हजार जुर्माना भरना पड़ेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.