प्रियंका गांधी ने निषाद स‌मुदाय पर हुए प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ उठाई आवाज, सरकार पर बोला हमला

प्रयागराज: प्रियंका गांधी ने निषाद स‌मुदाय पर हुए प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ उठाई आवाज, सरकार पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने निषाद स‌मुदाय पर हुए प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ उठाई आवाज, सरकार पर बोला हमला

Tricity Today | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  प्रयागराज में यमुनापार यमुना नदी के किनारे बंसवार गांव पहुंची, गांव में निषाद समुदाय के लोग रहते हैं ये गंगा-यमुना नदी में नाव चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं पुलिस प्रशासन के द्वारा नाविकों पर बल प्रयोग किया गया और उनकी नावों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। प्रयागराज आगमन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यमुनापार यमुना नदी के किनारे घूरपुर के बंसवार गांव में पहुंची गांव में निषाद समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा है।

हाल ही में नाविकों पर प्रशासन द्वारा बल प्रयोग कर कुछ नावों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। नाविकों के इस आंदोलन में शामिल होकर राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नाम पर निषाद समुदाय को गुमराह कर रही है कांग्रेस की सरकार आते ही नागरिकों को उनका अधिकार दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि नाविकों की इस लड़ाई को सड़क से संसद तक ले जाएंगी, जब तक नाविकों के साथ न्याय नहीं होगा। 

उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारें भी निषाद समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही हैं कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नाविकों को वह सारी सुविधाएं मिलेंगी जो पहले उन्हें मिलती थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यमुना के किनारे बसे गांव बंसवार में निषाद समुदाय के बीच पहुंचकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिस तरह निषादराज ने श्री राम को वनवास जाते समय नाव द्वारा पार उतारा था उसी तरह बंसवार के नाविक कांग्रेस के वनवास को पार लगा दें। 

प्रदेश में निषाद समुदाय के लोग काफी संख्या है इसीलिए समुदाय के बीच धरती पर बैठने की जब कोशिश कर रही थी इसमें आगामी चुनाव को लेकर एक इशारा भी छुपा है। उन्होंने कहा जिस तरह गांव के लोगों की नावें तोड़ी गई उन्हें मारा-पीटा गया उसका वीडियो हमने देखा है। जिस तरह से कृषि कानून से किसान का नुकसान हो रहा है और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उसी तरह का कानून नदियों पर लागू है जो आपकी भलाई के लिए नहीं है। प्रियंका गांधी के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद थीं।

हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा माघ मेले में नाव चलाकर आगामी चुनाव के लिए सांकेतिक रूप से चुनावी बिगुल का आगाज कर दिया था। उन्होंने कहा कि मां गंगा ने उन्हें फिर बुलाया है इसलिए यमुना किनारे बंसवार गांव पहुंची हूं। केंद्र और यूपी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा की सरकार कानून के जरिये नदियों का भला नहीं कर रही है। बालू के अवैध खनन की सूचना पर कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा नाविकों पर बल प्रयोग किया गया और उनकी नावों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। 

गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया था जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठियां भांजी थी। कांग्रेस अब इस मुद्दे पर निषादों के समर्थन में उतर आई है इसकी कमान खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संभाल रही हैं। बंसवार गांव में नाविकों और ग्रामीणों के साथ चौपाल की इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं, बंसवार गांव पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.