यूनिवर्सिटी की खूबसुरती देख मुग्ध हुईं राज्यपाल, शानदार कलाकृतियों के लिए कलाकारों को किया सम्मानित

प्रयागराजः यूनिवर्सिटी की खूबसुरती देख मुग्ध हुईं राज्यपाल, शानदार कलाकृतियों के लिए कलाकारों को किया सम्मानित

यूनिवर्सिटी की खूबसुरती देख मुग्ध हुईं राज्यपाल, शानदार कलाकृतियों के लिए कलाकारों को किया सम्मानित

Tricity Today | लोकार्पण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में स्थित ऐतिहासिक विजयनगरम हॉल का उद्घाटन किया। इस मौक पर उन्होंने विजयनगरम हॉल पर विशेष डाक कवर जारी किया। साथ ही सर्किट हाउस में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जोनलस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। राज्यपाल तीन दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंची थी। शुक्रवार को वह वापस लखनऊ लौट आईं।

महामहिम ने यूनिवर्सिटी के विजयनगरम हॉल में फोटो गैलरी और प्रांगण में लगे फब्बारे और उद्यान का निरीक्षण किया। विजयनगरम हॉल अद्भुत नक्काशी और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हॉल में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया और राज्यपाल ने इस अवसर पर विजयनगरम हॉल पर विशेष डाक कवर भी जारी किया। 

कलाकारों को किया सम्मानित
उन्होंने हॉल में लगी महान विभूतियों के चित्रों की प्रदर्शनी का अनावरण करने के बाद उसका अवलोकन भी किया। गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विश्वविद्यालय परिसर में बनी गाय और बछड़े की प्रतिमा का निरीक्षण करते हुए गाय को पवित्रा नाम से संबोधित किया। उन्होंने बछड़े को गौरा नाम दिया। इन कलाकृतियों को बनाने वाले कारीगरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने ऐतिहासिक सेवन स्टोरी बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया। 

सांसद और कुलपति साथ रहीं
विश्वविद्यालय के इस कार्यक्रम में प्रयागराज की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी और विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कहा कि संग्रहालय का लाभ अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचना चाहिए। कलाओं का विकास और संवर्धन इस तरह किया जाए कि उसमें आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई दे। बच्चों को पत्थर पर कला सिखाने और संग्रहालय में बच्चों के लिए पार्क बनाने के लिए भी कहा।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में बोलीं
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जोनलस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रयागराज मंडल सहित वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती, देवीपाटन तथा विंध्याचल मंडल के कई जनपदों के रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल ने सभी जनपदों में रेडक्रॉस सोसाइटी को क्रियाशील बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में सोसाइटी का गठन नहीं हुआ है या हो पाया है, वहां 31 मार्च तक समिति का गठन कर लें। 

लोगों को जोड़ने का दिया सुझाव
उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार करने को कहा। विश्वविद्यालय के कुलपति व डिग्री कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर सोसायटी के बारे में बताएं। स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को जोड़कर साथ काम करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही आयुष्मान भारत, टीबी उन्मूलन, कुपोषण आदि अन्य विषयों को इंडियन रेडक्रॉस से जोड़ने की बात कही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.