महिला ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में लगाई छलांग, मल्लाहों और गोताखोरों ने बचाई जान

प्रयागराज : महिला ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में लगाई छलांग, मल्लाहों और गोताखोरों ने बचाई जान

महिला ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में लगाई छलांग, मल्लाहों और गोताखोरों ने बचाई जान

Tricity Today | मल्लाहों और गोताखोरों ने बचाई जान

प्रयागराज यमुना नदी पर बने नये पुल से मंगलवार शाम को एक महिला अपने चार बच्चों को साथ लेकर यमुना नदी में कूद पड़ी।नीचे नदी में नाव पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने यह वाकया होते देखा तो तुरन्त ही पानी में उतर कर समय रहते सभी लोगों को बचा लिया। उनमें से एक बच्चे की हालत नाजुक होने की वजह से अस्पताल ले जाया गया है। महिला के घर वालों को इसकी सूचना दे दी गई है।

संगम नगरी प्रयागराज में मंगलवार की शाम नये यमुना पुल  से एक परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या करने कोशिश की। जिसमें एक महिला ने अपनी तीन पुत्रियों और एक पुत्र के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी।  वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह वाकया होते देखा तो शोर मचाने लगे। नदी में पुल के नीचे से जा रही नावों पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने यह देखा तो तुरन्त नदी में कूदकर चारों बच्चों सहित महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलते ही कीडगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पानी में डूबने के कारण बेटे की हालत नाजुक थी। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

बताया यह जा रहा है कि महिला प्रयागराज जिले की सीमा से सटे जनपद रीवा मध्यप्रदेश की रहने वाली है। पारिवारिक कलह के कारण उसने अपने बच्चों के साथ जान देने के लिए पुल से यमुना नदी में छलांग लगाई थी। पुलिस का कहना है कि महिला के परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। वह भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.