मॉडल शॉप के पास ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, वारदात के पीछे आपसी लेन देन का मामला

प्रयागराज : मॉडल शॉप के पास ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, वारदात के पीछे आपसी लेन देन का मामला

मॉडल शॉप के पास ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, वारदात के पीछे आपसी लेन देन का मामला

Tricity Today | पुलिस अधिकारी

प्रयागराज शहर में मेडिकल कॉलेज चौराहा के निकट मॉडल शॉप के पास बदमाशों ने ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही वहां जार्जटाउन पुलिस पहुंची और फिर सीओ समेत एसएसपी और कई अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। एक मेडिकल स्टोर के अंदर बुधवार रात लेनदेन के विवाद में अतरसुइया बाई का बाग मुट्ठीगंज निवासी ठेकेदार बच्चा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस को पता चला है कि वारदात को अंजाम उसके साथियों ने दिया।

अचानक गोली चलने की आवाज से आसपास मौजूद लोग भागने लगे
अतरसुइया थाना क्षेत्र के मालवीय नगर बाबाजी का बाग मुट्ठीगंज निवासी बच्चा यादव हरिश्चंद्र यादव (40) की दोस्ती चांदपुर सलोरी के महेंद्र यादव और अशोक नगर के राजेश यादव से थी। तीनों ने एक ही कंपनी के साथ काम करते थे। नगर निगम में ठेकेदारी के अलावा और काम था, ट्रैवल का काम भी चल रहा था। हर रोज रात आठ बजे के बाद वे मेडिकल चौराहे के पास माडल शाप में आते थे। यहां शराब पीने के बाद बगल में मेडिकल स्टोर में बैठते थे। मेडिकल स्टोर संचालक तीनों को जानता था। बुधवार रात बच्चा, महेंद्र और राजेश शराब के नशे में धुत तीनाें मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और बैठ गए। रात 9 बजे के करीब अचानक तीनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद अचानक फायरिंग होने लगी एक के बाद एक पांच गोलियां बच्चा यादव के शरीर में उतार दी गई। आवाज सुनकर वहां लोगों में हड़कंप मच गया। महेंद्र यादव और राजेश यादव वारदात के बाद वहां से भाग निकले।

गिरफ्तारी के बाद वारदात की असली वजह का पता चल सकेगा
सूचना के बाद जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बच्चा यादव खून से लथपथ पड़ा था। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी सिटी दिनेश सिंह आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को पता चला कि वारदात को अंजाम उसके ही साथियों ने दिया। घटना के पीछे रुपये के लेन-देन की बात सामने आ रही है। कई थानों की पुलिस फोर्स ने मृत ठेकेदार के दोनों साथियों की तलाश में उनके घरों में दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। घटना के बाद से फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही।

बच्चा यादव की हत्या की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर वालों ने बताया कि प्रतिदिन बच्चा  इन्हीं दोनों के साथ जाते थे। एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि बच्चा, महेंद्र और राजेश तीनों दोस्त थे। तीनों एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर विवाद होने पर आपस में ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे रुपये के लेन-देन की बात सामने आ रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.