आजादी के जश्न में गूंजी गोली की आवाज, डीजे ऑपरेटर हुआ घायल, जानिए पूरा मामला

प्रयागराज तिरंगा यात्रा : आजादी के जश्न में गूंजी गोली की आवाज, डीजे ऑपरेटर हुआ घायल, जानिए पूरा मामला

आजादी के जश्न में गूंजी गोली की आवाज, डीजे ऑपरेटर हुआ घायल, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Prayagraj : स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर ने आजादी का जश्न मनाया। जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान डीजे ऑपरेटर और एक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी होते ही युवक ने डीजे ऑपरेटर को तमंचे से गोली मार दी। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं इस वारदात के बाद कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना घूरपुर थाना क्षेत्र की है।

मामूली कहासुनी पर मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान किसी बात को लेकर डीजे संचालक और तिरंगा यात्रा में शामिल युवकों में कहासुनी हो गई। तैश में आकर एक युवक ने कमर में लगा तमंचा निकाल लिया, जब तक कोई कुछ समझ पाता युवक ने डीजे बजाने वाले युवक पर फायर कर दिया। डीजे बजाने वाले युवक को गोली लगने के बाद यात्रा में भगदड़ मच गई।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
SP जमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान नीरज कुमार निषाद के रूप में हुई है। यह प्रयागराज के छोटा कंजारा का रहने वाला है। इस पर आरोप है कि डीजे ऑपरेटर को 315 बोर के तमंचे से मनोज को गोली मारी है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.