एमएनएनआइटी में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ, जाने पूरी रिपोर्ट

प्रयागराज : एमएनएनआइटी में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ, जाने पूरी रिपोर्ट

एमएनएनआइटी में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ, जाने पूरी रिपोर्ट

Social Media | स्वच्छ भारत मिशन

Prayagraj : देश में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वच्छता की एक पहल संगम नगरी प्रयागराज से एक अक्टूबर से शुरू हो गई। प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आज से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले एक महीने के राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। इस स्वच्छता अभियान में स्थानीय संस्थाओं को जोड़कर खेल मंत्रालय का देश में 75 लाख किलो से ज्यादा कूड़ा इकट्ठा कर सफाई करेगा। इस राष्ट्रव्यापी आयोजन की शुरुआत संगम नगरी में केंद्रीय मंत्री गंगा के तट से करेंगे।

एमएनएनआइटी में स्‍वच्‍छ भारत कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआइटी) के ऑडिटोरियम हाल में स्वच्छ भारत कार्यक्रम में शुक्रवार को शामिल हुए। यहां एक अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले एक महीने के राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से स्वतंत्रता आंदोलन में प्रयागराज के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। उसी तरह से यहां के लोग स्वच्छता में भी इतिहास रचेंगे। स्वच्छता अभियान के लिए बलिदान नहीं बल्कि लोगों से योगदान मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए जनमानस में सोच विकसित करनी होगी। जैसे बाहरी लोगों से देश को स्वतंत्र कराया गया था, उसी तरह देश को गंदगी मुक्त कराने के लिए यह स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस दौरान कहा कि सभी लोग स्वच्छता अभियान से जुड़े अपने स्थानीय क्षेत्र को साफ रखें। स्वच्छता से करें मित्रता, छोटी छोटी सोच से बड़ी उपलब्धि प्राप्त होती है। स्वच्छता से आजादी के उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।

संगम नगरी से स्वच्छता कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को प्रयागराज से शुरू किया जाएगा। इसके बाद पूरे देश में जन प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान की शुरूआत करेंगे। प्रयागराज से शुरू करने का मूल उद्देश्य है कि संगम नगरी से इस कार्यक्रम का संदेश जाने के कारण लोग प्रेरित होकर इस अभियान से जुड़ेंगे। नेहरू युवा केंद्र के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि यह कार्यक्रम इस पूरे महीने तक चलेगा। इसमें हर दिन हर क्षेत्र में नए लोगों को जोड़कर स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 75 लाख किलो यूज प्लास्टिक का 31 अक्टूबर तक निस्तारण करना भी इस अभियान का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज से 31 अक्टूबर तक देश के हर जिले हर गांव और हर पंचायत में अभियान चलेगा हर दिन आकलन होगा कि किस पंचायत के किस गांव में सबसे ज्यादा स्वच्छता अभियान चलाया है।

आजाद पार्क में शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया नमन
स्वच्छ भारत मिशन महा अभियान की शुरूआत करने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रयागराज पहुंचे। यहां आजाद पार्क में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्‍हें नमन किया। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, फूलपुर की सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल, शहर उत्तरी से विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी समेत कई अन्‍य नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं आजाद पार्क में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पौधरोपण भी किया। आइए हम सब अपने शहर को गारवेज फ्री बनाने का प्रण लें और इस अभियान में अपना योगदान दें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.