केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 'जन आशीर्वाद यात्रा' में कार्यकर्ताओं में भरी जोश, कोरोना वैक्सीनेशन पर दिया जोर

प्रयागराज : केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 'जन आशीर्वाद यात्रा' में कार्यकर्ताओं में भरी जोश, कोरोना वैक्सीनेशन पर दिया जोर

केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 'जन आशीर्वाद यात्रा' में कार्यकर्ताओं में भरी जोश, कोरोना वैक्सीनेशन पर दिया जोर

Tricity Today | अनुप्रिया पटेल 'जन आशीर्वाद यात्रा' में

प्रयागराज में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी इस यात्रा के दौरान यहां कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में संगठित होकर काम करने का मंत्र दिया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कहीं कोई मतभेद हो तो उसे भुलाकर आगे बढ़ें। बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने निजी हित का त्याग कर देना चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर करारा प्रहार हुआ है।

जनहित में किए गए कार्यों की याद लोगों के बीच जाकर दिलाएं
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी लोगों के पास पहुंच कर यूपी विधानसभा चुनाव मिशन 2022 के लिए सरकार द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों को याद दिलाना तथा उन्हें विपक्षी दलों के षड़यंत्रों से जागरूक करना और उनके आशीर्वाद लेने को मुख्य उद्देश्य बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के पास जाएं और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता के हित में किए गए कार्य को याद दिलाएं। आम जनमानस को विपक्ष के षड्यंत्र से जागरूक करें। इस मौके पर प्रयगराज की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर से सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी आदि मौजूद रहीं।

देश और प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर बेहतर काम
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबराकर उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजा एक हुए थे बावजूद उसके वह सफल नहीं हुए। इसकी वजह प्रदेश की जनता की समझदारी और प्रधानमंत्री मोदी की जनहित के साथ राष्ट्रहित की नीतियां हैं। अनुप्रिया ने कहा कि देश और प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर बेहतर कार्य हो रहा है। इसका उदाहरण कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम है, पूरी दुनिया में इसकी सराहना हो रही है। दुनिया के किसी अन्य देश की तुलना में भारत कोरोनावायरस से अधिक मजबूती और कुशल तरीके से लड़ रहा हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश की सभी जागरूक जनता कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी होगी। यदि नहीं लगवाई होगी तो जल्द ही लगवा लेगी।

हर गरीब को पांच लाख तक फ्री इलाज
केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रयागराज में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बनने के बाद से विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि हर गरीब को घर, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय और बिजली दी जा रही है। किसी गरीब की धन के अभाव में गंभीर बीमारी से असमय मौत न हो इसलिए हर गरीब के लिए पांच लाख तक फ्री इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की यह धरती हमेशा कुछ न कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.