56 वर्षों बाद 3 दिन तक बना रहेगा ग्रहों का विशेष योग, इन राशि के जातकों को यह पड़ेगा प्रभाव

6 ग्रह एक साथ : 56 वर्षों बाद 3 दिन तक बना रहेगा ग्रहों का विशेष योग, इन राशि के जातकों को यह पड़ेगा प्रभाव

56 वर्षों बाद 3 दिन तक बना रहेगा ग्रहों का विशेष योग, इन राशि के जातकों को यह पड़ेगा प्रभाव

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

- 3 दिन तक एक ही राशि में मौजूद रहेंगे 6 ग्रह, शनि ग्रह से प्रभावित लोगों को ऐसे मिलेगा लाभ

- विभिन्न ग्रहों से जुड़े उपायों के लिए 3 दिन है खास, छोटे-छोटे उपाय कर सामान्य कर सकते हैं ग्रह

 

56 वर्षों बाद 3 दिन तक ग्रहों का विशेष योग बन रहा है। खास बात यह है कि यह विशेष योग विभिन्न राशि के जातकों पर अपना प्रभाव डालेगा। यह योग 6 ग्रहों का एक ही राशि में आने की वजह से बना हुआ है। ज्योतिषाचार्य की माने तो यह 3 दिन छोटे-छोटे उपाय कर कुंडली में मौजूद अपने असमान ग्रहों को जातक सामान्य कर सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि 9 फरवरी को यह योग देखने को मिल रहा है। इस योग को महोदय योग कहते हैं। यह योग 11 फरवरी को 2 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। तय समय तक श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा और 6 ग्रह का मकर लग्न में स्थित होने के कारण यह योग का निर्माण हो रहा है। संयोग के समयकाल तक एक राशि में सूर्य, गुरु, शनि, बुध, शुक्र औऱ चंद्रमा जैसे 6 ग्रह मौजूद रहेंगे। 

अब 56 वर्ष बाद बनेगा योग : 
ज्योतिषाचार्य के अनुसार  वर्ष 2021 के बाद अब फिर से 56 वर्ष बाद ऐसे योग बनने की संभावना हो सकती है। इससे पहले 2019 में धनु राशि में पांच ग्रहों के आने के सहयोग के कारण इस योग के आसपास संयोग बना था।


राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव :

इन राशियों के लिए शुभ :
मकर राशि में बन रहे इसे योग की वजह से वृषभ कन्या और मकर राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत बन रहा है । उनकी सभी योजनाएं सफल होंगी और नई कार्यशैली बेहतर ढंग से साबित कर पाएंगे।

इन राशियों के लिए सामान्य : 
मेष, सिंह और धनु राशि को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें और धैर्य संयम बनाकर रखें। किसी भी तरह का नया कार्य करने से पहले उस पर विचार करना बेहद जरूरी है।

यह राशि वाले रहे सचेत : 
मिथुन तुला और कुंभ राशियों को जल्दबाजी से कामना करें मेहनत के द्वारा ही सफलता प्राप्त होगी। लापरवाही आलस्य के कारण बना बनाया काम बिगड़ सकता है। 3 दिन बेहद सचेत रहने की जरूरत है।

संकट के समय रहे शांत : 
कर्क, वृश्चिक, मीन राशियों के लिए आर्थिक स्थिति, वाणी पर संयम, काम के कारण बीच में संतुलन ना बना पाने के कारण स्थिति बिगड़ेगी। जिससे सावधानी बरतनी पड़ेगी। यह दिव्य महायोग है जो परिवर्तन की लहर ले आएगा। जिससे सम विषम की स्थिति का व्यक्तियों को भाव प्रकट होगा।

यह कर सकते हैं उपाय :

- 6 ग्रहों को सामान्य करने के लिए मंगलवार के दिन हाथ में मौली बांधने से स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

- यदि ग्रहों का सहयोग विषम फल प्रदान कर रहा है तो संकट के समय पूर्वजों का ध्यान करना जरूरी है।

- ऐसे राशि के जातक जिन्हें ग्रहों का सहयोग शुभ फल प्रदान कर रहा है वे लोग गाय को यदि हरा चारा खिलाते हैं तो उनके बिगड़े हुए काम बनेंगे।

- ऐसे लोग जिन्हें अनावश्यक क्रोध आने की स्थिति बन रही है वह अपने पास चांदी की कोई वस्तु रखें लाभ मिलेगा।

- महासंयोग के दौरान यदि बहुत अधिक जरूरी नहीं है तो लंबी यात्रा करने से बचाव करना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.