व्यापार में उठा रहे हैं नुकसान तो सूर्य के साथ इन ग्रहों की बदली हुई चाल का उठाएं लाभ, इस तरह से बदलेगी रूठी हुई किस्मत

ज्योतिष : व्यापार में उठा रहे हैं नुकसान तो सूर्य के साथ इन ग्रहों की बदली हुई चाल का उठाएं लाभ, इस तरह से बदलेगी रूठी हुई किस्मत

व्यापार में उठा रहे हैं नुकसान तो सूर्य के साथ इन ग्रहों की बदली हुई चाल का उठाएं लाभ, इस तरह से बदलेगी रूठी हुई किस्मत

Google Image | सूर्य पांच ग्रहों के साथ सकारात्मक परिणाम दे रहा है

- सूरज बदली हुई चाल और 2 ग्रहों की युति से मिलेंगे सकारात्मक परिणाम उपाय कर हासिल कर सकते हैं रुका हुआ पैसा
- नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो यह समय बना महत्वपूर्ण, सूर्य की ऊर्जा का व्यापार में कर सकते हैं उपयोग

यदि व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है तो यह समय उस नुकसान के लिए उपाय करने के लिए महत्वपूर्ण है। ज्योतिषाचार्य की माने तो मकर संक्रांति के तुरंत बाद सूर्य की बदली हुई स्थिति और उसके साथ आए ग्रहों का योग व्यापार में बदलाव किए जाने के संकेत दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि नया व्यापार करने की योजना बन रही है तो सूर्य की इस वक्त सकारात्मक ऊर्जा को व्यापार को बढ़ाने में उपयोग किया जा सकता है।

ज्योतिषाचार्य उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि सूर्य आत्मा का कारक माना जाता है। इसके अलावा कुंडली में सूर्य पद पिता और प्रतिष्ठा का भी स्वामी कहलाता है। मकर संक्रांति में सूर्य की स्थिति बदलने के साथ ही इस वक्त सूर्य बुध ग्रह के साथ युति बना रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि सूर्य बुध के साथ रहता है तो विवेक शक्ति को बढ़ाता है। इससे शिक्षा व्यापार और अन्य बौद्धिक क्रियाकलापों में बढ़ोतरी होती है। बुध के साथ ही इस वक्त सूर्य पांच ग्रहों को अपने साथ लेकर सकारात्मक परिणाम दे रहा है। इस तरह से छोटे-छोटे कार्यों को भी पूर्ण किए जाने के लिए बेहतर समय आया है। ऐसे में यदि सूर्य से संबंधित व्यापारिक उपाय किए जाए तो ऐसे लोग जो लंबे समय से व्यापार में असफल साबित हो रहे हैं उन्हें भी चमत्कारिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

यह करें उपाय : 

दूब संबंधी उपाय : 
व्यापारिक प्रतिष्ठान में गणेश जी पर चढ़ी हुई दूब को अपने दुकान पर पैसे रखने वाले स्थान पर रविवार के दिन रखने से व्यापार में धीरे-धीरे तरक्की होना शुरू हो जाएगी।

जल दान संबंधी उपाय : 
रविवार के दिन सूर्य देव को जल दान किए जाने से भी लाभ हासिल होगा। सूर्य देव को जल देते समय जल में पीला सिंदूर और थोड़ा सा गुण मिला देने से उपाय प्रबल हो जाएगा।

लाल कपड़ा संबंधी उपाय : 
व्यापारिक प्रतिष्ठान में लाल कपड़े में बांधकर चांदी का सिक्का कौड़ी और गोमती चक्र को रखने से व्यापार में लगातार हो रहे घाटे से बचा जा सकता है।  इस उपाय के किए जाने के बाद व्यापार में अप्रत्याशित लाभ दिखाई देने लगेगा।

मंगल संबंधी उपाय : 
यदि संभव हो सके तो रविवार और मंगलवार में से किसी एक दिन वानरों को गुड़ चना या फिर फल खिलाने से व्यापार में आने वाले संकट को आसानी से दूर किया जा सकता है।

पुस्तक संबंधी उपाय : 
सुबह पूजन किए जाने के बाद आदित्य हृदय स्त्रोत का 42 दिन पाठ करने से व्यापार में आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह पाठ यदि सूर्य की रोशनी में किया जाए तो अधिक लाभकारी साबित होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.