ऑफिस में लंच बॉक्स जूठा कर घर लाते हैं तो बिगड़ सकते हैं यह काम, हो जाएं सचेत

धर्मः ऑफिस में लंच बॉक्स जूठा कर घर लाते हैं तो बिगड़ सकते हैं यह काम, हो जाएं सचेत

ऑफिस में लंच बॉक्स जूठा कर घर लाते हैं तो बिगड़ सकते हैं यह काम, हो जाएं सचेत

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

- स्कंद पुराण और अथर्ववेद के अनुसार बर्तनों को जूठा रखने से पदोन्नति और स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा प्रभाव
- घर पर भी 6 घंटे से ज्यादा है बर्तनों को नहीं रखना चाहिए जूठा, रात के बर्तनों को तुरंत कर देना चाहिए साफ

ऑफिस में लंच बॉक्स लेकर जाना आम है। ऐसे में बहुत से ऐसे लोग हैं जो ऑफिस में लंच करने के बाद अपने बर्तनों को बगैर साफ किए घर ले जाते हैं। ऐसी स्थिति में कर्मकांड विशेषज्ञ मानते हैं कि लापरवाही में किया गया यह कार्य पदोन्नति  रोक देता है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र या व्यापार में अनावश्यक तनाव और उच्च अधिकारियों या क्लाइंट के साथ मतभेद भी पैदा करता है। कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि भोजन करने के बाद बर्तनों को साफ किए जाने का महत्व हमारे पुराणों में दिया गया है।

स्कंद पुराण और अथर्ववेद के अनुसार बर्तनों को एक तय समय के भीतर यदि साफ नहीं किया जाता है तो हमारे ग्रह और वास्तु संबंधी समस्याएं सामने आने लगती हैं। तंत्र शास्त्र में यह भी मान्यता है कि यदि बर्तनों में खाना बचा दिया जाए या फिर उसे समय रहते हटाया नहीं जाए तो इससे पित्र संबंधी दोष भी लगते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि व्यक्ति के द्वारा जूठे किए गए भोजन को यदि बहुत अधिक देर तक रखा गया है तो उसे पिशाच का भोजन माना गया है। मान्यताओं के अनुसार ऐसे भोजन को विष के समान माना गया है। इसलिए कार्यक्षेत्र और घर दोनों स्थानों पर यदि झूठे बर्तन बहुत अधिक देर तक रखे हुए हैं तो उससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

इस तरह से प्रभावित होता है कार्यक्षेत्र

ऑफिस या व्यापार क्षेत्र में यदि लंच बॉक्स को उपयोग करने के बाद उसे बगैर साफ किए रख लिया जाता है तो इससे शनि ग्रह कमजोर होता है। शनि ग्रह के कमजोर होने से उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब होते हैं और पदोन्नति में बाधा सामने आती है। इसी तरह लंच बॉक्स को बहुत अधिक देर तक कार्यस्थल पर रखने से कार्यक्षेत्र का वास्तु भी बिगड़ता है। इससे मेहनत और ईमानदारी से काम किए जाने के बावजूद तरक्की मिलने में बाधा पहुंचती है। लंच बॉक्स में यदि तिनका भर भी खाना बचा हुआ है तो इससे पित्र संबंधी दोष लगते हैं। यह दोष लगने की वजह से ऑफिस में साथ में काम कर रहे लोगों और उच्चाधिकारियों के साथ तनाव जैसी स्थिति खड़ी हो जाती है।

6 घंटे के भीतर बर्तनों को करे साफ

ज्यादातर घरों में रात में भोजन किए जाने के बाद बर्तनों को सुबह तक गंदा ही छोड़ दिया जाता है। सुबह कार्य सहायिका आने के बाद ही बर्तनों की सफाई संभव हो पाती है। पुराणों के अनुसार रात में बर्तनों को गंदा छोड़ दिए जाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा की अधिकता हो जाती है। तंत्र शास्त्र के अनुसार ऐसी स्थिति में घर में लक्ष्मी का वास खत्म होने के बाद विपरीत परिस्थितियां खड़ी होती हैं।

यह करें उपाय

ऑफिस हो या घर हो बर्तनों को खाना खाने के तुरंत बाद पानी से खंगाल लेना चाहिए। पानी से खंगालने के दौरान यह देखना चाहिए की भोजन का एक भी तिनका का बर्तन में ना लगा हो। इसके बर्तनों को किसी भी वक्त साफ किया जा सकता है। बर्तनों को पानी से साफ करने के बाद उसे घर में चाहे जितनी देर बाद ठीक से साफ किया जाए उसका दोष निकल जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.