वास्तु दोष की नहीं जानकारी तो सिर्फ एक दिए से कर सकते हैं उपाय, घर का अपने आप वास्तु दोष दूर होगा

धर्म कर्म : वास्तु दोष की नहीं जानकारी तो सिर्फ एक दिए से कर सकते हैं उपाय, घर का अपने आप वास्तु दोष दूर होगा

वास्तु दोष की नहीं जानकारी तो सिर्फ एक दिए से कर सकते हैं उपाय, घर का अपने आप वास्तु दोष दूर होगा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

- वास्तु संबंधी दोष को रोशनी के माध्यम से भी किया जा सकता है दूर, इन स्थानों पर रखे जलता हुआ दिया

- दिए को प्रज्वलित करते समय इस बात का रखें ख्याल, देसी घी और सरसों के तेल का करें इस्तेमाल
 

ऐसे बहुत से लोग हैं जो वास्तु संबंधी दोष को अपने घरों में नहीं पहचान पाते। वास्तु दोष होने की वजह से लगातार परिवार परेशानियों का सामना करता रहता है। ऐसी स्थिति में एक दिया जला कर वह अपने घर में मौजूद वास्तु दोष को कम पैसों में उपाय करते हुए कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र लोगों का मानना है कि इस उपाय के किए जाने से 81 दिन के भीतर वास्तु दोष घर से धीरे-धीरे खत्म होना शुरू हो जाएगा।

वास्तु शास्त्री एवं कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित संतोष जी पाधा ने जानकारी दी कि वास्तु का सीधा संबंध रोशनी से होता है। ऐसे में रोजाना सुबह और शाम को घर में निश्चित स्थान पर दिया जलाने से उस स्थान का वास्तु दोष आसानी से दूर किया जा सकता है। वास्तु की पहचान के लिए यह जानना जरूरी है कि घर के किस हिस्से में जाने से बेचैनी तनाव या घबराहट जैसे लक्षण मन में दिखाई देते हैं। या फिर ऐसा स्थान जो बहुत अधिक समय से खाली पड़ा हो यानी उस स्थान का उपयोग ना हो रहा हो ऐसे स्थान को वास्तव में अविकसित स्थान कहते हैं। इसके अलावा ऐसा स्थान जहां पर सामान तमाम प्रयासों के बावजूद अव्यवस्थित हो जाता हो उस स्थान को भी वास्तु के अनुसार दोष से पीड़ित माना जाता है। ऐसे में घर में सिर्फ एक छोटा सा दिया जलाकर बगैर किसी उपाय के वास्तु दोष को आसानी से दूर कर सकते हैं।

ऊंचाई पर रखे दिया : ऐसे स्थान पर दिया रखते समय इस बात का खास ख्याल रखेंगे दिया इतनी ऊंचाई पर होना चाहिए कि उसकी रोशनी अधिक से अधिक स्थान को पहुंच सके। ऐसी मान्यता है कि दीए की रोशनी जितने स्थान तक पहुंचेगी उतने स्थान तक घर में मौजूद वास्तु दोष कम होने लगेगा। पुराने समय में इसी वजह से दियो को आंगन के ऊंचाई पर रखा जाता था जिससे अधिक से अधिक दूरी तक रोशनी जा सके। अप्रत्यक्ष रूप से यह कार्य पुराने समय में वास्तु संबंधी दोष को घर से दूर करने के लिए किया जाता था।

देसी घी का दिया : घर के भीतर यदि वास्तु संबंधी दोष का उपाय दिए से कर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि वह दिया देसी घी का होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि देसी घी के दीए में अत्याधिक ऊर्जा होती है। उस दिए से निकलने वाली रोशनी और धुए से एक नियत स्थान का वास्तु संबंधी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि दिए से निकलने वाली रोशनी और धुए से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को धीरे-धीरे दूर करती है।

सरसों के तेल का दिया : सरसों के तेल के दीए संबंधी उपाय आंगन में या फिर घर की चौखट में किया जाता है। यदि घर में लगातार तनाव क्लेश और धन के आगमन पर रोक लगी हुई है तो ऐसी स्थिति में सरसों के तेल के दीए का इस्तेमाल किया जाता है। सरसों के तेल के दीए का इस्तेमाल शाम को घर के मुख्य द्वार पर किया जाता है। मुख्य द्वार पर लगातार 81 दिन तक दिया रखे जाने घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.