घर में छोटे-छोटे के संकेत दिखे तो समझ जाए वास्तु दोष दे रहा है दस्तक, तुरंत करना चाहिए यह उपाय

वास्तु शास्त्र : घर में छोटे-छोटे के संकेत दिखे तो समझ जाए वास्तु दोष दे रहा है दस्तक, तुरंत करना चाहिए यह उपाय

घर में छोटे-छोटे के संकेत दिखे तो समझ जाए वास्तु दोष दे रहा है दस्तक, तुरंत करना चाहिए यह उपाय

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

- वास्तु शास्त्रियों के अनुसार वास्तु दोष के आने से पहले घर में होने लगता है मानसिक और भौतिक परिवर्तन
 

- संकेतों को ना करें अनदेखा, जल्द उपाय करने से दुरुस्त होने लगता है वास्तु दोष
 

घरों या व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अक्सर वास्तुदोष संबंधी समस्या सामने आती है। वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समस्या की पहचान हो जाए तो उसे शुरुआत होते ही खत्म किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में उन्होंने जानकारी दी कि किसी भी समस्या के आने से पहले उसके संकेत दिखाई देने लगते हैं। यदि इस तरह के संकेत घर या व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दिखने शुरू हो जाए तो तत्काल उसके निराकरण के उपाय करने चाहिए।

वास्तु शास्त्री और ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष जी पाधा ने जानकारी दी कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर के ईशान कोण सहित अन्य दिशाओं में परिवर्तन हो जाता है तो घर में रहने वाले लोग भी उससे प्रभावित होते हैं। विभिन्न दिशाओं से आने वाली ऊर्जा बाधित होकर घर या व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रह रहे या कार्य कर रहे लोगो का जीवन स्तर प्रभावित करती है। ऐसा देखा गया है कि घर में किसी तरह के नए निर्माण या फिर किसी बड़े सामान के आने के बाद वास्तु संबंधी ऊर्जा प्रभावित होने लगती है। इस ऊर्जा के प्रभावित होने के बाद घर में तनाव क्लेश, आर्थिक संबंधी समस्या, स्वास्थ्य या फिर तरक्की की राह में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में संकेतों को पहचान कर वास्तु दोष निवारण संबंधी उपाय किए जाने चाहिए।

मकान के कोनों का टूटना : 
यदि मकान या व्यापारिक प्रतिष्ठानों में प्लास्टर अपने आप गिर रहा है या छोटी-छोटी जगहों पर वह टूटने या चटकने लगा है तो घर पर वास्तु दोष संबंधित संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसे दूर करने के लिए घर के ईशान कोण को विस्तृत करना चाहिए। यदि के जाने की जरूरत है कि ईशान कोण में अत्याधिक ऊर्जा वाला कोई सामान हाल ही में तो नहीं रखा गया है। यदि ऐसा है तो उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।

जीने के नीचे का स्थान : 
यदि घर में तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्या जल्दी जल्दी आ रही है। ऐसी स्थिति में यह देखे जाने की जरूरत है कि घर के जीने के नीचे किसी तरह का सामान तो नहीं रखा गया है। यदि ऐसा किया गया है तो उस सामान को हटाए जाने के 40 दिन के भीतर घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर हो जाएगी।

अचानक नकारात्मक समाचार सुनाई देना : 
यदि एक-दो महीनों में अचानक हो रहे काम के प्रति नकारात्मक समाचार सुनाई दे रहे हैं तो यह देखे जाने की जरूरत है कि घर के ईशान कोण को और दक्षिण कोने में कोई नया सामान या निर्माण तो नहीं कराया गया है। यदि ऐसा है तो घर में या व्यापारिक प्रतिष्ठान में पोछा लगाते समय फर्श पर थोड़ा सा नमक डालकर उसकी सफाई करने से समस्या का समाधान धीरे-धीरे होगा।

यदि जल्द लग रही है चोट : 
यदि घर के सदस्य या व्यापारिक प्रतिष्ठान में काम करने वाले कर्मचारियों को जल्दी-जल्दी चोट लग रही है तो घर में या व्यापारिक प्रतिष्ठान में वास्तुदोष संबंधी समस्या दस्तक दे रही है। ऐसी स्थिति में यह देखे जाने की जरूरत है कि कहीं घर के किसी कोने में अनावश्यक रूप से बगैर इस्तेमाल किया गया सामान तो हाल में ही नहीं रखा गया है। यदि ऐसा है तो उस सामान को हटाए जाने के 29 दिन के भीतर लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.