जानिए नए साल में किस राशि का भाग्य 65 फ़ीसदी से अधिक देगा साथ, कौन सा अंक दिलाएगा सफलता

भविष्य : जानिए नए साल में किस राशि का भाग्य 65 फ़ीसदी से अधिक देगा साथ, कौन सा अंक दिलाएगा सफलता

जानिए नए साल में किस राशि का भाग्य 65 फ़ीसदी से अधिक देगा साथ, कौन सा अंक दिलाएगा सफलता

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

- नए साल में ग्रहों की विशेष स्थिति के चलते 4 राशियों  के जातकों को अधिक मिलेगा भाग्य का साथ

- शुभ अंक के साथ शुरू करें काम योजना में आने वाली बाधाएं अपने आप हो जाएंगे दूर
 

वर्ष 2021 में ग्रहों की विशेष युति होने के चलते इस बार अंको का महत्व बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्य की माने तो इस बार नए साल के पहले ही दिन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए 4 राशियों पर विशेष प्रभाव पूरे वर्ष पड़ा है। अंक ज्योतिष के अनुसार इन राशियों को इस वर्ष 65% से अधिक भाग्य का साथ मिलेगा। इसी तरह यदि जातक अपने शुभ अंक के साथ कार्य योजनाओं की शुरुआत करते हैं तो उनके कार्यों में आने वाली बाधाएं अपने आप दूर हो सकेंगी।

ज्योतिषाचार्य एवं कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी की 1 जनवरी को चंद्रमा, शनि और मंगल, तीनों ही ग्रह ने अपनी स्थिति के चलते शुभ मंगल योग बनाया है। इस योग के बनने के बाद अंक ज्योतिष इस वर्ष विभिन्न राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण हो गई है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस बार मंगल और चंद्रमा कुंडली के विभिन्न ग्रहों को अपने सकारात्मक प्रभाव से प्रभावित करेगा। इससे विभिन्न तिथियां समय और कुंडली के अंको पर आधारित ग्रह अपना सकारात्मक प्रभाव छोडेंगे। ऐसी स्थिति में जब अंक महत्वपूर्ण है तो जातकों को भी अपनी राशि के अनुसार अंको को आधार बनाते हुए कार्य की शुरुआत या शुभ कार्य करना चाहिए।

किस राशि वालों के कई होगा शुभ :
 
मेष राशि : 
शुभ अंक : 1 ,12, 27
शुभ रंग : केसरिया, पीला और सुनहरा
शुभ दिन : रविवार और मंगलवार
शुभ महीना : मई 
भाग्यांक   : 65% 
 
वृष राशि : 
शुभ अंक : 2,9 
शुभ रंग : सफेद और क्रीम कलर
शुभ दिन : सोमवार और गुरुवार
शुभ महीना : जुलाई महीना
भाग्यांक : 55% 

मिथुन राशि : 
शुभ अंक : 3, 5
शुभ रंग : पीला और नीला रंग
शुभ दिन : गुरुवार और शनिवार
शुभ महीना : दिसंबर
भाग्य अंक : 75% 
 
कर्क राशि : 
शुभ अंक : 4 और 5
शुभ रंग : डेनिम ब्लू और ग्रे
शुभ दिन : शनिवार
शुभ महीना : नवम्बर
भाग्य अंक : 68% 
 
सिंह राशि : 
शुभ अंक : 5 और 6
शुभ रंग :  हल्का हरा
शुभ दिन : बुधवार
शुभ महीना : सितंबर
भाग्य अंक : 80 % 
 
कन्या राशि : 
शुभ अंक : 9 और 11
शुभ रंग : पीला और सफेद
शुभ दिन : बुधवार
शुभ महीना : मई
भाग्य अंक : 70% 
 
तुला राशि : 
शुभ अंक : 7 और 5
शुभ रंग : लाल और काला
शुभ दिन : बुधवार
शुभ महीना : नवम्बर
भाग्य अंक : 79% 
 
वृश्चिक राशि :
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नीला 
शुभ दिन : शनिवार
शुभ महीना: जून
भाग्य अंक: 69% 
 
धनु राशि : 
शुभ अंक : 9 
शुभ रंग : लाल
शुभ दिन : मंगलवार
शुभ महीना : जून
भाग्य अंक : 70%
 
मकर राशि:
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : हल्का हरा
शुभ दिन : बुधवार
शुभ महीना : अप्रेल
भाग्य अंक : 69% 
 
कुंभ राशि :
शुभ अंक : 9 और 11
शुभ रंग : लाल और पीला
शुभ दिन : मंगलवार और रविवार
शुभ महीना : जून
भाग्य अंक : 88%
 
मीन राशि : 
शुभ अंक : 7, 9 और 19
शुभ रंग : लाल
शुभ दिन : मंगलवार
शुभ महीना : सितम्बर
भाग्य अंक : 79%

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.