21 को चंद्रमा और वृश्चिक बनाएंगे महालक्ष्मी योग, इन 5 ग्रहों के जातकों की बदलेगी किस्मत

धर्म कर्म : 21 को चंद्रमा और वृश्चिक बनाएंगे महालक्ष्मी योग, इन 5 ग्रहों के जातकों की बदलेगी किस्मत

21 को चंद्रमा और वृश्चिक बनाएंगे महालक्ष्मी योग, इन 5 ग्रहों के जातकों की बदलेगी किस्मत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

- महालक्ष्मी योग पर छोटा सा उपाय करने पर धन संबंधी समस्या का होता है निराकरण

- 17 वर्षों बाद मकर संक्रांति के 10 दिन के भीतर बना विशेष सहयोग सूर्य को भी कर सकते हैं प्रसन्न

 

21 जनवरी को चंद्रमा और वृश्चिक की स्थिति ने महालक्ष्मी योग बना दिया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार महालक्ष्मी योग पर उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निराकरण होता है। 17 वर्षों बाद ऐसा हुआ है की सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के 10 दिन के भीतर यह विशेष संयोग बना है। कुछ विशेष राशिया है जिन्हें यह योग बगैर किसी उपाय के शुभ फल देगा।

ज्योतिषाचार्य कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि ग्रहों के विशेष संयोग के चलते यह लोग उन राशियों को सर्वाधिक फल देगा जो लंबे समय से धन संबंधी समस्या से परेशान हो रहे थे। 21 जनवरी को सूर्य मकर राशि में, चंद्रमा मेष राशि पर, मंगल मेष राशि पर बुध मकर राशि पर बृहस्पति मकर राशि पर शुक्र धनु राशि पर शनि मकर राशि पर राहु मकर राशि पर केतु वृश्चिक राशि पर रहेंगे। ग्रहों की इस युति के चलते 11 दिन तक ज्योतिषी उपाय किए जा सकते हैं।

इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत: 

मेष राशि : मेष राशि वालों को व्यापार में तरक्की होगी धन का लाभ होगा। यदि मेष राशि के जातक लंबे समय से धन संबंधी समस्या से परेशान हो रहे हैं तो उनकी यह परेशानी दूर होगी। जेब में सफेद रंग का रुमाल रखें नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहेगी।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों को मानसिक शांति तथा व्यापारिक स्थिति में प्रगति होगी। ऐसे जातक जो लंबे समय से नया काम करने का मन बना रहे हैं उनके लिए मार्ग प्रशस्त होगा। दोपहर के भोजन में गुड़ का सेवन करें आय संबंधी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को महालक्ष्मी योग के अनुसार गुप्त धन प्राप्त होगा तथा व्यापार रोजगार में वृद्धि होगी। लंबे समय से यदि   आय के किसी स्त्रोत के आने की योजना बना रहे हैं तो सफलता हासिल होगी। सोमवार को शिवजी पर जल चढ़ाने से रुके हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों में मंगल उच्च पद पर बैठा है। इस कारण प्रतिष्ठा मान सम्मान गौरव प्रदान करेगा। यदि नौकरी या व्यापार में लंबे समय से उच्च पद पाने की कामना कर रहे हैं और उसपर लगातार अड़चनें आ रही हैं तो वह अड़चन दूर होगी। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ लाभकारी है।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक है क्योंकि मीन राशि वालों का मित्र भाव चंद्रमा है । इस कारण शुभ फल प्रदान करेगा व्यापार में तरक्की की नई नई दिशाएं प्रदान करेगा। घर से निकलते समय माता रानी का ध्यान करें शुभ फल हासिल होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.