ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए इस मुहूर्त में करें खिचड़ी दान, कुंडली में सुधरेगी ग्रहों की चाल

मकर संक्रांति 2021 : ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए इस मुहूर्त में करें खिचड़ी दान, कुंडली में सुधरेगी ग्रहों की चाल

ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए इस मुहूर्त में करें खिचड़ी दान, कुंडली में सुधरेगी ग्रहों की चाल

Tricity Today | Makar Sankranti

- मकर राशि के साथ सूर्य और शनि के मिलन के समय महत्वपूर्ण हो जाता है पर समय पर किया गया दान
- इस वर्ष 238 वर्षों बाद 5 ग्रहों की युति से बना विशेष मुहूर्त, हर राशि के लिए है अलग मुहूर्त


मकर संक्रांति का पर्व दान और स्नान के अलावा ग्रहों को शांत करने का पर्व भी है। ऐसे में इस दिन खिचड़ी के साथ अन्य सामग्रियों के दान से कुंडली में विशेष ग्रह को भी सामान्य किया जा सकता है। ज्योतिष आचार्यों का मानना है कि ज्योतिष शास्त्र में मुहूर्त का विशेष महत्व है। ऐसे में विशेष मुहूर्त के समय जिस वक्त ग्रह तारामंडल में सबसे सकारात्मक स्थिति हो उस वक्त दान की जाने वाली वस्तु का पूण्य कई गुना बढ़ जाता है।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्र पंडित संतोष जी पाधा ने जानकारी दी थी दान का मुहूर्त विशेष राशियों को आधार बनाकर निकाला जाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र का नियम है कि अलग-अलग राशि के सकारात्मक प्रभाव के लिए अलग-अलग समय पर मुहूर्त अत्यंत फलदाई होता है। ऐसे में कुंडली में कमजोर ग्रहों को प्रभावित करने के लिए मकर संक्रांति के समय भी विभिन्न मुहूर्त फलदाई होते हैं। इस बार जब मकर संक्रांति का पर्व का पर्व कई सौ वर्षों बाद विशेष पांच ग्रहों के सहयोग पर पड़ा है तो ऐसे में मुहूर्त का महत्व भी कई गुना अधिक बढ़ जाता है।

238 वर्ष बाद पांच ग्रह शुभ
ज्योतिषाचार्य का मानना है 14 जनवरी 2021 को पड़ने वाली मकर संक्रांति इस बार सूर्य के साथ पांच ग्रह अपनी शुभ स्थिति में आ रहे हैं। 238 वर्ष बाद ऐसा हुआ है कि सूर्य ग्रह, शनि ग्रह, चंद्र ग्रह, गुरु ग्रह और बुध ग्रह शुभ राशियों में आकर मात्रान्स योग बना रहे हैं। शताब्दी पंचांग के अनुसार इस बार मकर संक्रांति पर मंगल मेष में, सूर्य मकर में, शुक्र धनु राशि में, केतु वृश्चिक और राहु वृष राशि में होंगे। ग्रहों के इस मिलन का लाभ सबसे अधिक सूर्य शनि और मंगल ग्रह के किए जाने वाले उपायों को मिलेगा।

ग्रह को प्रसन्न करने का यह है मुहूर्त :

सूर्य ग्रह : 
सुबह 8:45 से 9:35 तक दान करें
दोपहर 2:58 से 3:50 तक दान करें

मंगल ग्रह : 
सुबह 7:55 से 8:59 बजे तक
दोपहर 2:05 से 2:55 बजे  तक

बुध ग्रह : 
सुबह 10:35 से 11:25 तक
दोपहर 2:45 से 5:35 तक

गुरु ग्रह : 
सुबह 7:00 बजे से 7:58 तक
दोपहर 1:12 से 2:19 बजे तक

शुक्र ग्रह : 
सुबह 9:40 से 11:31 तक
दोपहर 3:50 से 4:45 तक

शनि ग्रह : 
सुबह 8:11 से 10:31 तक
दोपहर 12:21 से 1:38 तक

राहु और केतु :
सुबह 9:37 से 10:00 तक

चंद्र ग्रह : 
सुबह 9:38 से 11:44 तक
दोपहर 12:19 से 1:38 तक

राशिवार मुहूर्त : 

मेष राशि : 
सुबह 10:38 से 12:04 तक

वृष राशि : 
सुबह 10:12 से 3:27 तक

मिथुन : 
11:17 से 3:23 बजे तक

कर्क राशि : 
सुबह 10:33 से 5:27 तक

सिंह राशि : 
सुबह 9:27 से 2:42 तक

कन्या राशि : 
सुबह 10:14 से 1:27 तक

तुला राशि : 
सुबह 11:07 से 1:25 तक

वृश्चिक राशि : 
सुबह 9:27 बजे से शाम 5:30 बजे तक

धनु राशि : 
सुबह 10:37 से 2:17 बजे तक

मकर राशि : 
सुबह 7:10 से 11:30 तक

कुंभ राशि : 
सुबह 9:18 से 1:38 तक

मीन राशि : 
सुबह 10:12 से 1:38 तक

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.