नौ वर्ष बाद विशेष संयोग पर पड़ी मास शिवरात्रि, मकर सक्रांति से पहले पूजन करने पर भक्तों को मिलेगा 98 फ़ीसदी जल्द लाभ

Makar Sankranti 2021 : नौ वर्ष बाद विशेष संयोग पर पड़ी मास शिवरात्रि, मकर सक्रांति से पहले पूजन करने पर भक्तों को मिलेगा 98 फ़ीसदी जल्द लाभ

नौ वर्ष बाद विशेष संयोग पर पड़ी मास शिवरात्रि, मकर सक्रांति से पहले पूजन करने पर भक्तों को मिलेगा 98 फ़ीसदी जल्द लाभ

Tricity Today | Makar Sankranti Special

- शिवजी पर जल के साथ दूब और चंदन मिलाकर चढ़ाने से तनाव संबंधी समस्या दूर होगी

- जानिए कैसे शिवजी का पूजन करने से होगा विशेष लाभ, भक्तों की दूर होंगी समस्याएं
 

मकर संक्रांति से पहले पड़ने वाली मास शिवरात्रि इस बार भक्तों के लिए खास सहयोग लेकर आई है। ज्योतिषाचार्य का मानना है कि संक्रांति के पहले मास शिवरात्रि में महादेव का पूजन किए जाने से सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक जल्द लाभ हासिल होता है। ऐसी स्थिति में सामान्य पूजन के मुकाबले यदि पूजन के दौरान थोड़ा सा बदलाव भक्त करते हैं तो उन्हें विशेष लाभ हासिल होता है। शताब्दी पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति से पूर्व पढ़ने वाला यह पर्व 9 वर्ष बाद विशेष फलदाई साबित हो सकेगा।

ज्योतिषाचार्य एवं कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि शिव पुराण के अनुसार मास शिवरात्रि के दिन महादेव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। यह शिवरात्रि 1 वर्ष में 12 बार आती है। प्रत्येक महीने पढ़ने वाली इस शिवरात्रि में सूर्य अस्त के बाद किए जाने वाले शिव पूजन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस बार मकर संक्रांति से पहले पढ़ने वाली मास शिवरात्रि ग्रहों के विशेष संयोग के चलते 9 वर्ष बाद विशेष फलदाई बनकर आई है। इस बार मास शिवरात्रि का पूजन 11 जनवरी को शाम को 7:54 के बाद किया जाना विशेष फलदाई सिद्ध होगा। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के बावजूद ऐसे जातक जो 11 जनवरी को तनाव अनिद्रा सहित शनि के प्रकोप से परेशान हैं वे इस दिन महादेव का पूजन करने से संकट से खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।

इस तरह करें पूजा में बदलाव : 
मकर संक्रांति से ठीक पहले पड़ने वाली मास शिवरात्रि में महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजन में थोड़ा सा बदलाव करना जरूरी होता है। ऐसी स्थिति में शिव पर जलाभिषेक करते समय यदि कुछ सामग्रियों को जल के साथ जोड़ दिया जाए तो लाभ कई गुना बढ़ जाता है।

रोग से छुटकारा : 
ऐसे जातक जो लंबे समय से किसी शारीरिक कष्ट से परेशान है वह इस दिन जलाभिषेक के समय जल और दूब को मिलाकर यदि शिव जी का अभिषेक करते हैं तो उन्हें जल्द लाभ हासिल होगा।

प्रॉपर्टी संबंधी समस्या : 
ऐसे जातक जो प्रॉपर्टी संबंधी समस्या से परेशान हैं वे इस दिन शिवजी का जलाभिषेक करते समय जल के साथ दही का प्रयोग करें। इस प्रयोग से उन्हें 72 दिन के भीतर अपनी समस्या का समाधान हल होते हुए दिखाई देगा।

पारिवारिक परेशानी है : 
ऐसे जातक जो अपनी तमाम पारिवारिक परेशानियों से परेशान हैं वे मास शिवरात्रि के दिन जल में रोली मिलाकर शिव जी का यदि अभिषेक करते हैं तो उन्हें 27 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान हासिल हो सकेगा।

कर्ज की समस्या : 
ऐसे जातक जो कर्ज की समस्या से परेशान हैं या फिर लिए गए कर्ज की किस्त नहीं जमा कर पा रहे हैं वे गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें। यह उपाय करने से उन्हें आसानी से धन संबंधी समस्या से छुटकारा हासिल हो सकेगा।

नौकरी की समस्या : 
ऐसे जातक जो लंबे समय से नौकरी की समस्या से परेशान हैं वह मास शिवरात्रि के दिन जल में शक्कर मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें तो उनकी नौकरी या रोजगार संबंधी समस्या 81 दिन के भीतर दूर होना शुरू हो जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.