महाशिवरात्रि पर यह बड़ा ग्रह कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को किस्मत बदलने का मिला मौका

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर यह बड़ा ग्रह कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को किस्मत बदलने का मिला मौका

महाशिवरात्रि पर यह बड़ा ग्रह कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को किस्मत बदलने का मिला मौका

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

महाशिवरात्रि पर पड़ने वाले विशेष योग के बीच एक बड़ा ग्रह अपना राशि परिवर्तन भी कर रहा है। ज्योतिषाचार्य की बातें तो महाशिवरात्रि के दिन होने वाले ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों की किस्मत बदलने का मौका मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य एवं कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि कुंभ राशि में बुध ग्रह प्रवेश होने जा रहे हैं। बुध का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। बुद्ध इस वक्त वक्री अवस्था में मकर राशि में विराजमान है। जहां पर शनि और देव गुरु बृहस्पति मौजूद है। बुध का राशि परिवर्तन शिक्षा, नौकरी, व्यापार आदि मामलों में विशेष फल प्रदान करेगा। बुद्ध का यह राशि परिवर्तन 11 मार्च 2021 को गुरुवार के दिन दोपहर में 12:00 बजकर 47 मिनट में बुध ग्रह को बुद्धि शिक्षा, त्वचा, दांत, संचार भाषण और स्वभाव का कारक माना जाता है। यह राशि परिवर्तन महाशिवरात्रि के दिन हो रहा है। जोकि विशेष महत्त्व को बढ़ाने वाला है।

इन राशियों को होगा लाभ : 
  1. मेष राशि को बिजनेस में लाभ 
  2. कुंभ राशि को व्यापारी की स्थिति में सुधार
  3. मकर राशि वालों को रुके हुए कार्य पूर्ण होने में लाभ 
  4. धनु राशि वालों को नई उन्नति का लाभ 
  5. सिंह राशि वालों को पद प्रतिष्ठा में वृद्धि 
  6. कन्या राशि जोकि बुद्ध की राशि है इसमें बुद्ध अनेकानेक शुभ परिणाम प्रदान करेंगे 
उपाय :
  1. माता दुर्गा की पूजा आराधना करनी चाहिए जिससे बुध ग्रह हानि ना प्रदान कर सकें। दुर्गा के बीज मंत्रों का जप करना चाहिए 
  2. घर के पूर्व दिशा में लाल रंग का झंडा लगाएं ताकि वृद्धि होती रहे 
  3. बुधवार के दिन गाय के हरा चारा या घास खिलाएं 
  4. गणेश जी को पीला सिंदूर चढ़ाएं दूर्वा व्यारा हल्दी की गांठ चढ़ाएं जिससे अति शीघ्र लाभ मिले 
  5. 100 ग्राम चावल में चने की दाल मिलाकर के बहते जल में प्रवाहित करें
  6. शिव मंदिर में दुर्गा के जल से शिवजी पर अभिषेक करें जिससे अति शीघ्र बुध ग्रह लाभ प्रदान करें 
  7. जिनका बुद्ध ग्रह खराब है उनको हरे रंग से वस्तुओं से वस्त्रों से परहेज करना चाहिए

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.