आप शनि ग्रह को कर रहे हैं नाराज, चढ़ सकता है बड़ा कर्ज

पैर हिलाने की आदत है : आप शनि ग्रह को कर रहे हैं नाराज, चढ़ सकता है बड़ा कर्ज

आप शनि ग्रह को कर रहे हैं नाराज, चढ़ सकता है बड़ा कर्ज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

- भृगु संहिता और पराशर शास्त्र के अनुसार पैर हिलाने वाले लोगों के पास कभी नहीं आती लक्ष्मी

- अनावश्यक बैठकर पैर हिलाने की वजह से घर या व्यापार में आने वाले शुभ संकेतों को राहु करता है प्रभावित

ऑफिस या घर में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको अनावश्यक पैर को हिलाने की आदत होती है। ज्योतिषाचार्य इस आदत को राहु और शनि के साथ जोड़कर देखते हैं। उनका मानना है कि कार्यक्षेत्र घर या फिर व्यापार क्षेत्रों में पैर हिलाने वाले लोग शुभ संकेतों को प्रभावित करते हैं। इससे व्यापार या कार्यक्षेत्र में अचानक नुकसान की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

कर्मकांड विशेषज्ञ एवं ज्योतिषाचार्य पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि भृगु संहिता और पराशर शास्त्र में जीव की आदतों से उसके जीवन पर पड़ने वाले असर को विस्तार से समझाया गया है। इनमें पैर हिलाने वाले लोगों पर शनि व राहु की विशेष नकारात्मक दृष्टि होने की बात कही गई है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि अनावश्यक पैर हिलाने वाले लोगों को किस तरह से शनि और राहु ग्रह प्रभावित करता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शनि और राहु के प्रभाव की ही वजह से ना चाहते हुए भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने लगता है। इसके अलावा यदि व्यक्ति खड़े होकर एक पैर हिलाने की आदत से परेशान है तो इसका मतलब नकारात्मक परिणाम उस तक जल्द पहुंचने वाले हैं।

पित्र दोष से भी प्रभावित : ऐसे व्यक्तियों को पितृदोष से भी पीड़ित माना गया है। इन लक्षणों को दूर करने के लिए जातकों को विभिन्न उपाय किए जाने की जरूरत है। इन उपायों को करने से व्यक्ति को पैर हिलाने की आदत से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ ही शनि राहु और पित्र दोष से होने वाले प्रभाव में भी कमी आएगी। ज्योतिषाचार्य ने जानकारी दी कि पैर हिलाना शनि राहु और पित्र दोष से अत्याधिक पीड़ित व्यक्ति की पहचान होती है।

 यह पड़ता है असर : 
  • - पैर हिलाने वाले व्यक्ति के ऊपर जीवन में एक बार बड़ा कर्ज जरूर चलता है जिसे उतारने के लिए उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • - पैर हिलाने वाले व्यक्ति अपने घर या ऑफिस में आने वाले शुभ समाचार को टाल देते हैं।
  • - पैर हिलाने वाले व्यक्ति को पितृदोष की अधिकता होने के चलते सामाजिक रूप से भी उपेक्षित रहने का दोष ग्रहण करना पड़ता है।
  • - अनावश्यक पैर हिलाने वाले व्यक्ति को तमाम प्रयास करने के बावजूद भी सफलता देरी से हासिल होती है।
  • - शनि राहु और पितृदोष से पीड़ित व्यक्ति को घर में समान भाव से नहीं देखा जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति में कुंठा पनपने लगती है।
  • यह करें उपाय 
  • - शनि को शांत करने के लिए 27 दिनों तक घर पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • - पित्र दोष में कमी के लिए घर पर रोजाना पूजन किए जाने के साथ ही हर शनिवार को किसी काली वस्तु का दान करना चाहिए।
  • - राहु की दृष्टि से बचने के लिए हर मंगलवार और शनिवार को गाय को गुड़ खिलाना चाहिए।
  • - घर की छत या बालकनी में पक्षियों के लिए दाना पानी रखने से भी शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है।
  • - यदि किसी स्थान पर सरलता से कौवे को मीठी सामग्री खिलाई जाए तो 41 दिन के भीतर ग्रहों के प्रकोप से बचा जा सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.