पूर्व मंत्री समेत 10 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, स्वतंत्र देव बोले- नेता वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने में लगे 

UP Assembly Election 2022 : पूर्व मंत्री समेत 10 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, स्वतंत्र देव बोले- नेता वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने में लगे 

पूर्व मंत्री समेत 10 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, स्वतंत्र देव बोले- नेता वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने में लगे 

Tricity Today | पूर्व मंत्री समेत 10 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। सभी पार्टियां चुनावी बिसात बिछाने में जुटी हैं। इन सबके बीच दिग्गज नेता भी एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी के चलते रविवार को भारतीय जनता पार्टी में सपा, बसपा और कांग्रेस के 10 नेता शामिल हुए हैं। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सदस्यता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा समेत 10 नेताओं को सदस्यता दिलाई।

नेता वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने में लगे हैं
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि देश और प्रदेश का दुर्भाग्य है कि नेता वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने में लगे हैं। बता दें यूपी सरकार के पूर्व मंत्री एवं सुल्तानपुर जिले में तीन बार विधायक रहे जयनारायण तिवारी और गाजीपुर के पूर्व विधायक व सपा सरकार में मंत्री रहे विजय मिश्रा, बसपा के वरिष्ठ नेता रहे मनोज दिवाकर, जगदेव कुरील, सेवानिवृत्त आईएएस अशोक कुमार सिंह, अधिवक्ता राम शिरोमणि शुक्ल, उन्नाव के पूर्व बसपा प्रत्याशी धर्मेंद्र पांडेय, अजीतमल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मदन गौतम, अयोध्या के कुंवर अभिमन्यु प्रताप सिंह और लखीमपुर के अखिलेश वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी हुई थी भाजपा में शामिल
बता दें बीते गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी युवा विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी।अखिलेश ने कांग्रेस के जरिये बेटी अदिति का राजनीतिक सफर शुरू कराया था। अखिलेश सिंह रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने सदर सीट से चुनाव लड़ कर बसपा के उम्मीदवार शहबाज़ खान को पराजित कर 90 हज़ार वोटों से शानदार जीत हासिल की थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.