पीएम मोदी के ऐलान के बाद विपक्ष हुआ हमलावर, प्रियंका बोली- चुनाव को लेकर लिया गया फैसला

Lucknow News : पीएम मोदी के ऐलान के बाद विपक्ष हुआ हमलावर, प्रियंका बोली- चुनाव को लेकर लिया गया फैसला

पीएम मोदी के ऐलान के बाद विपक्ष हुआ हमलावर, प्रियंका बोली- चुनाव को लेकर लिया गया फैसला

Tricity Today | प्रियंका गांधी

लखनऊ : देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरू नानक देव जयंती के प्रकाश उत्सव पर कृषि के तीनों बिल वापिस लेकर किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला लिया और विरोध करने वाले किसानों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया। वहीं पीएम के इस फैसले के बाद विपक्ष इसको चुनावी एजेंडा बताने में लगा हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस निर्णय को चुनाव के पहले किसानों से मांफी मांगना बताया है।

चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए लिया फैसला
प्रियंका गांधी ने तीनों कृषि कानूनों के वापस लेने के एलान के तत्काल बाद राजधानी लखनऊ स्थित अपने शिला कौल आवास पर प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा चुनाव की जो स्थितियां है उसे देखते हुए ही केंद्र सरकार को ये फैसला लेना पड़ा है। वहीं इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर करीब एक साल से चल रहे किसान आंदोनल को लेकर प्रियंका ने कहा ये आंदोलन हमेशा से किसानों का ही था इसमें कई किसान शहीद भी हो गए थे। किसानों के इस आंदोलन को हमारी पार्टी समेत अन्य दलों ने समर्थन किया था लेकिन आज के इस निर्णय का श्रेय किसानों को ही जाता है।

सभी विपक्षी दल किसानों के साथ खड़े
उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी चुनाव के माहौल को देखकर माफी मांग रहे। वो जान रहे है कि जो सर्वे आया है।वो उनके पक्ष में नही है। देशद्रोही, गुंडे आतंकवादी तक किसानों को कहा गया आंदोलन के दौरान लाठियां चलाई गईं। तो आज पीएम कह रहे की ये कानून वापस लेंगे। मुझे खुसी है कि आज सरकार जान चुकी है कि किसानों से बड़ा कोई नही है। लेकिन जो लखीमपुर की घटना में बीजेपी का मंत्री आरोपी था। वह सरकार के लोगों के साथ खड़ा दिखाई देता है। उनको अभी तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया है। मुझे खुशी है सभी विपक्षी दल किसानों के काले कानून के खिलाफ एक साथ खड़े रहे। मैं सभी शहीद किसानों को श्रधांजलि देती हूं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.