साहिबाबाद सीट से सपा प्रत्याशी होंगे अमरपाल शर्मा, कभी मायावती के थे खास आदमी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  साहिबाबाद सीट से सपा प्रत्याशी होंगे अमरपाल शर्मा, कभी मायावती के थे खास आदमी

साहिबाबाद सीट से सपा प्रत्याशी होंगे अमरपाल शर्मा, कभी मायावती के थे खास आदमी

Google Image | सपा अमरपाल शर्मा

Ghaziabad News : चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर लगा रही है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में गाजियाबाद के साहिबाबाद सीट से ब्राह्मण चेहरा अमरपाल शर्मा को मैदान में उतार दिया है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम विधानसभा सीटों पर सपा और आरएलडी की संयुक्त सीटों का ऐलान कर दिया है। इससे पूर्व अमरपाल बसपा की सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 

10 लाख से अधिक मतदाता
अगर बात करें दिल्ली से सटे गाजियाबाद कि यह महत्वपूर्ण सीट साहिबाबाद विधानसभा की तो यहां सबसे बड़ी विधानसभा सीट मान जाती है। जानकारी के मुताबिक इस सीट पर 10 लाख से अधिक मतदाता अपने अपने अपने प्रत्याशी को चुनेंगे। पहले चरण में इस सीट पर चुनाव होना है। जिसका परिणाम 10 मार्च को आएगा। बीजेपी के मौजूदा विधायक सुनील शर्मा ने 2017 में डेढ़ लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार अमरपाल शर्मा को हराया था। इस बार सपा के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा साईकिल से किस्मत को अजमा आएंगे।

वेस्ट यूपी के लिए सपा-रालोद की पहली लिस्ट देखिए
Image

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.