नोएडा, दादरी और जेवर में इस दिन होगा विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की सूची जारी

BIG BREAKING : नोएडा, दादरी और जेवर में इस दिन होगा विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की सूची जारी

नोएडा, दादरी और जेवर में इस दिन होगा विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की सूची जारी

Tricity Today | Noida Gate

Noida News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। आगामी 10 फरवरी से यूपी में विधानसभा चुनाव होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण यानी कि 10 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव आयोग की तरफ से इसकी सूची जारी कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीट पर 10 फरवरी को चुनाव होगा।

पहले चरण में होगा चुनाव
भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीट नोएडा, दादरी और जेवर में 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना विधानसभा, थाना भवन, शामली, मुजफ्फरनगर, हस्तिनापुर, मेरठ, बागपत, लोनी, गाजियाबाद, मोदीनगर, हापुड़, खुर्जा, बुलंदशहर और आगरा समेत 58 विधानसभा सीट पर 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे।

यूपी में इन चरणों में होगा चुनाव
सुशील चंद्रा ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।

इन 5 राज्यों में होगा चुनाव
कोविड-19 प्रोटोलॉक का ध्यान रखते हुए 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के दौरान थर्मल स्कैनिंग, मास्क और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे। इसके अलावा गोवा में 40, पंजाब में 117, मणिपुर में 60 और उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीट पर चुनाव होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.