कांग्रेस प्रत्याशी और बिकनी गर्ल अर्चना गौतम का बड़ा ऐलान, कहा- विधायक बनी तो छोड़ दूंगी यह काम

UP Election 2022 : कांग्रेस प्रत्याशी और बिकनी गर्ल अर्चना गौतम का बड़ा ऐलान, कहा- विधायक बनी तो छोड़ दूंगी यह काम

कांग्रेस प्रत्याशी और बिकनी गर्ल अर्चना गौतम का बड़ा ऐलान, कहा- विधायक बनी तो छोड़ दूंगी यह काम

Tricity Today | Archana Gautam

UP Election 2022 : कांग्रेस की हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ने वाली अर्चना गौतम ने एक बड़ा ऐलान किया है। अर्चना गौतम ने चुनाव के बाद बॉलीवुड को छोड़ने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि अर्चना गौतम बॉलीवुड में बिकनी गर्ल के नाम से मशहूर है। इस बार वह कांग्रेस के टिकट से हसनापुर से विधानसभा चुनाव लड़ रही है। 

"बॉलीवुड छोड़ करुंगी जनता की सेवा" 
अर्चना गौतम का कहना है कि "जब जनता मुझ पर विश्वास कर रही है तो मैं भी जनता से वादा करती हूं कि मैं जनता के लिए त्याग करूंगी।" उन्होंने कहा कि "जनता की सेवा के लिए वह बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ देगी। जब जनता की सेवा का प्रण ले लिया है तो अब सिर्फ वही करूंगी।" इस बार अर्चना गौतम हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। 

"महिलाओं को कांग्रेस देगी आगे बढ़ने का मौका" 
अर्चना गौतम से पूछा गया कि आपके लिए हो नहीं गलत बातों और प्रचार पर आपका क्या कहना है तो अर्चना गौतम ने कहा कि लड़की को शुरुआत से ही स्ट्रगल करना पड़ता है, इसी तरह मुझे भी करना पड़ा है। मैं जनता और देश से यह कहना चाहती हूं कि छोटे गांव की लड़की अपनी पहचान बना कर वापस गांव आई है। मेहनत करके यहां तक आई हूं, जनता के बीच आई हूं। आगे उन्होंने कहा कि हर लड़की और महिलाओं को अपने तरीके से जीने का पूर्ण अधिकार और आजादी मिलनी चाहिए लोगों क्या कहते हैं, मैं इस बात पर भरोसा नहीं करती। 

"प्रियंका मौर्य के पार्टी छोड़ने को बताया गलत" 
अर्चना गौतम में कांग्रेस के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य के पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि उन्हें इतनी जल्दी इतना बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए था और पार्टी छोड़ने नहीं चाहिए थी। इस बार टिकट नहीं मिला तो अगली बार मिल जाता, इतनी जल्दी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। जनता की सेवा करनी है तो टिकट का इंतजार क्यों करना। एक बार में हर किसी को टिकट देना संभव नहीं है। जहां से मुझे टिकट मिला है, वहां से भी कई महिलाओं ने टिकट की मांग करी थी, लेकिन हर किसी को टिकट देना संभव नहीं है। प्रियंका को इस बार टिकट नहीं मिला तो अगली बार टिकट मिल जाता, उन्हें थोड़ा इंतजार करना चाहिए था। पार्टी छोड़ने का इतना बड़ा डिसीजन लेना गलत है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.