बिकनी गर्ल और कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम बाथरूम में बनी बेबो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : बिकनी गर्ल और कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम बाथरूम में बनी बेबो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिकनी गर्ल और कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम बाथरूम में बनी बेबो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Social Media | कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने 125 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 40 प्रतिशत महिला को टिकट दे रही है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की हस्तिनापुर सीट से बिकनी गर्ल नाम से मशहूर अर्चना गौतम को टिकट दिया है। अर्चना गौतम इस समय केवल 26 वर्ष की हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, वह बात अलग है कि वह समाज एक नहीं बल्कि ग्लैमर ग्रुप में एक्टिव रहती हैं। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस समय मेरठ से हस्तिनापुर कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस वीडियो में अपना गौतम शॉर्ट कपड़े पहन कर बाथरूम में डांस करते हुए दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम "बेबो-मैं-बेबो" गाने की धुन पर नाचते हुए नजर आ रही है। हालांकि, यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन इस समय काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका गांधी ने हस्तिनापुर सीट से मोस्ट ब्यूटीफुल अभिनेत्री और मॉडल पर अपना दांव खेला है।

कौन है अर्चना गौतम
अर्चना गौतम के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर 7.30 लाख फॉलोवर्स है। अर्चना गौतम ने मेरठ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। वर्ष 2015 में उन्होंने मॉडलिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू किया था। अर्चना गौतम मॉडलिंग के अलावा के विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं। अर्चना गौतम ने साल 2014 में "मिस यूपी" का टाइटल जीता था, उसके बाद साल 2018 में "मिस बिकनी इंडिया" भी बन चुकी है। अभिनेत्री अर्चना गौतम ने साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। अर्चना गौतम ने मशहूर नाटक "साथिया साथ निभाना, सीआईडी और कबूल है" में काम किया है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.