नोएडा से चोरी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली, बदमाशों को पकड़ने के चक्कर में एक पुलिसकर्मी घायल

कामयाबी : नोएडा से चोरी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली, बदमाशों को पकड़ने के चक्कर में एक पुलिसकर्मी घायल

नोएडा से चोरी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली, बदमाशों को पकड़ने के चक्कर में एक पुलिसकर्मी घायल

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा से चोरी हुई एक गाड़ी पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे से बरामद की है। पुलिस ने चोर को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन घेराव के दौरान चोर पुलिस को चमका देकर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को तो बरामद कर लिया है, लेकिन चोर भाग गए है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही हैं।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हरीशचंद्र ने बताया कि नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले सागर यादव की हौंडा एमेज कार बुधवार की सुबह अज्ञात चोरों ने चुरा ली। बदमाश कार लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ ले जा रहे थे। नोएडा पुलिस ने उनका पीछा किया। 

उन्होंने बताया कि आगरा पुलिस और नोएडा पुलिस ने चोरों को यमुना एक्सप्रेसवे पर घेर लिया। पुलिस को देख चोर कार को यमुना एक्सप्रेस पर छोड़कर भाग गए। बदमाशों को पकड़ने के प्रयास मे एक पुलिसकर्मी और एक राहगीर घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में फेस-3 थाने में शिकायत दर्ज की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.