गृहमंत्री अमित शाह से मिले डॉ.महेश शर्मा, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : गृहमंत्री अमित शाह से मिले डॉ.महेश शर्मा, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

गृहमंत्री अमित शाह से मिले डॉ.महेश शर्मा, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

Social Media | अमित शाह और महेश शर्मा

UP Vidhansabha Chunav 2022 : गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह को वेस्ट यूपी और ब्रज क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। जिसके लिए वह रणनीति बना रहे हैं। डॉ.महेश शर्मा नरेंद्र मोदी सरकार-1 में मंत्री रह चुके हैं।

भाजपा के लिए वेस्ट यूपी के परिणाम बेहद महत्वपूर्ण
भारतीय जनता पार्टी के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम बड़े मायने रखते हैं। अभी वेस्ट यूपी की 70 सीटों में से भाजपा के पास 50 सीट हैं। अगर ब्रज क्षेत्र को जोड़ लें तो 122 में से 86 सीट हैं। गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में पांच सीट हैं। इनमें तीन गौतमबुद्ध नगर जिले और दो बुलन्दशहर में हैं। बड़ी बात यह है कि पांचों सीट पर भारतीय जनता पार्टी काबिज है। अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने 2017 की कामयाबी दोहराने की चुनौती है।

शाह-शर्मा के बीच विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा
बुधवार को गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच करीब आधा घण्टा मन्त्रणा चली। इस दौरान यूपी विधानसभा चुनाव और मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। दोनों के बीच जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से होने वाले फायदों पर भी बातचीत हुई है। डॉ.महेश शर्मा ने बताया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री से मार्गदर्शन लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.