गौतमबुद्ध नगर में तीन सीटों पर 52 ने भरा नामांकन, नोएडा में सबसे ज्यादा और जेवर में सबसे कम दावेदार, पूरी लिस्ट

UP Assembly Election 2022 : गौतमबुद्ध नगर में तीन सीटों पर 52 ने भरा नामांकन, नोएडा में सबसे ज्यादा और जेवर में सबसे कम दावेदार, पूरी लिस्ट

गौतमबुद्ध नगर में तीन सीटों पर 52 ने भरा नामांकन, नोएडा में सबसे ज्यादा और जेवर में सबसे कम दावेदार, पूरी लिस्ट

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida : उत्तर प्रदेश में विधानसभा (UP Assembly Election 2022) चुनावों के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार की शाम 3:00 बजे खत्म हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर जिले की 3 विधानसभा सीटों के लिए 52 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें नोएडा विधानसभा सीट के लिए सबसे ज्यादा नामांकन किए गए हैं। जबकि जेवर सीट पर सबसे कम नामांकन दाखिल हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा सीट पर सबसे ज्यादा 23, इसके बाद दादरी सीट के लिए 16 और जेवर विधानसभा सीट के लिए 13 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। अब शनिवार से नामांकन की जांच की जाएगी।

नोएडा सीट पर पंकज सिंह के सामने 22 दावेदार
नोएडा विधानसभा सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के विधायक पंकज सिंह हैं। पंकज सिंह को एक बार फिर बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने 22 प्रत्याशी मैदान में आए हैं। मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी से सुनील चौधरी और बहुजन समाज पार्टी से पंडित कृपाराम शर्मा ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनके अलावा कई पंजीकृत राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किए हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा नामांकन दाखिल किए गए हैं। 

नोएडा सीट के नामांकन करने वाले उम्मीदवार

 

उम्मीदवार

पार्टी

आशीष शर्मा

लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी

घनश्याम

भारतीय महासंघ पार्टी

दीपमाला श्रीवास्तव

पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी 

सामेंद्र

निर्दलीय

सुनील कुमार

निर्दलीय 

नीतीश

राष्ट्रीय जनता पार्टी

किशोर सिंह

भारतीय इंसान पार्टी

रोहित

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य)

डिबलू सिंह चौधरी

अल-हिन्द पार्टी

कुश कुमार श्रीवास्तव

भारतीय जन जागृति पार्टी

राजकुमार

शिवसेना

सुनील चौधरी

समाजवादी पार्टी

बिजेंद्र सिंह

विजय भारत पार्टी

यशु सिंह

निर्दलीय

अपर्णा शर्मा

निर्दलीय

पंखुड़ी पाठक

इंडियन नेशनल कांग्रेस

सौरभ गोयल

निर्दलीय

संजीव कुमार गोस्वामी

सर्व समाज पार्टी

पंकज सिंह

भारतीय जनता पार्टी

पंकज अवाना

आम आदमी पार्टी

कृपाराम शर्मा

बहुजन समाज पार्टी 

ध्रुव अग्रवाल

लिबरल पार्टी ऑफ इंडिया 

संजय शर्मा

निर्दलीय


आपको बता दें कि नोएडा पूरी तरह शहरी सीट है। जिस पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है। यह सीट वर्ष 2012 के चुनाव में परिसीमन के तहत अस्तित्व में आई थी। यहां चौथी बार चुनाव करवाया जा रहा है। सबसे पहले वर्ष 2012 में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा नोएडा से विधायक चुने गए थे। जब वह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में संसद पहुंचे तो सीट खाली हो गई और उपचुनाव करवाया गया। जिसमें विमला बाथम ने जीत हासिल की थी। पिछले यानी वर्ष 2017 के चुनाव में पंकज सिंह यहां से चुनाव जीते थे। अब एक बार फिर पंकज सिंह चुनाव मैदान में हैं।


दादरी सीट के नामांकन करने वाले उम्मीदवार

उम्मीदवार

पार्टी

संजय

आम आदमी पार्टी

हेमंत शर्मा

शिवसेना

तेजपाल

भारतीय जनता पार्टी

राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव

सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी)

त्रिलोचन नारायण सिंह

निर्दलीय

संजय कुमार शर्मा

निर्दलीय

मनवीर सिंह

बहुजन समाज पार्टी

चमन सिंह

मिहिर सेना

राजकुमार

समाजवादी पार्टी

जगदीश सिंह

सर्व समाज पार्टी

दीपक कुमार भाटी चोटीवाला

इंडियन नेशनल कांग्रेस

यूनुस

राष्ट्रीय आम जन सेवा पार्टी

अमित बसोया

निर्दलीय

अन्नू खान

निर्दलीय

विजय नागर

बहुजन आंदोलन पार्टी

वीरेंदर सिंह प्रजापति

जन अधिकार पार्टी


दादरी में 16 और जेवर में 13 नामांकन हुए
गौतमबुद्ध नगर जिले की दूसरी विधानसभा सीट दादरी के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। फिलहाल इस सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नगर हैं। तेजपाल सिंह नगर के सामने 15 और उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इनमें मुख्य रूप से विपक्षी दल समाजवादी पार्टी से राजकुमार भाटी, बहुजन समाज पार्टी से मनवीर भाटी और कांग्रेस के दीपक कुमार भाटी चोटीवाला मुख्य उम्मीदवार हैं। कई पंजीकृत राजनीतिक दलों ने भी उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि दादरी विधानसभा सीट शहरी और ग्रामीण मतदाताओं वाला इलाका है। इस सीट पर ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दादरी शहरी क्षेत्र हैं। करीब 80 गांव भी इस निर्वाचन क्षेत्र में शामिल हैं।

जेवर सीट के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में आए
गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट पूरी तरह ग्रामीण इलाके वाली सीट है। जेवर से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के ठाकुर धीरेंद्र सिंह विधायक हैं। पार्टी ने एक बार फिर उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाया है। धीरेंद्र सिंह के सामने 12 और उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन से अवतार सिंह भड़ाना, बहुजन समाज पार्टी से नरेंद्र भाटी और कांग्रेस से पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज भाटी को उम्मीदवार बनाया गया है। कई निर्दलीय और पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

जेवर सीट के नामांकन करने वाले उम्मीदवार

उम्मीदवार

पार्टी

मनोज राज

भारतीय जन जागृति पार्टी

सुनील गौतम

निर्दलीय

अवतार सिंह भड़ाना

राष्ट्रीय लोकदल

वीर सिंह

निर्दलीय

मनोज कुमार शर्मा

लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी

धीरेंद्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी

धनीराम

निर्दलीय

विजय

निर्दलीय

पूनम

आम आदमी पार्टी

त्रिलोक चंद शर्मा

निर्दलीय

नीरू वालिया

सर्व समाज पार्टी

मनोज

इंडियन नेशनल कांग्रेस

नरेंद्र कुमार

बहुजन समाज पार्टी

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.