मायावती के करीबी और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में जाने के संकेत

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  मायावती के करीबी और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में जाने के संकेत

मायावती के करीबी और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में जाने के संकेत

Google Image | पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय

Lucknow News : यूपी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। हाल के 48 घंटों में दलबदल एक्सप्रेस में प्रदेश के दिग्गज नेता, विधायक, पूर्व मंत्री चुनावी माहौल को परख कर पाला बदल रहे हैं। पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक दलबदल का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए की। हालांकि, अब उनके भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के संकेत मिलने लगे हैं।

बसपा ने किया 2019 में निलंबित
जनपद हाथरस की विधानसभा सीट सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय बसपा के प्रमुख नेताओं में से एक माने जाते थे। लेकिन, पार्टी ने उन्हें 2019 में निलंबित कर दिया। बसपा से 25 साल का नाता टूट गया। मायावती के शासन में सरकार में वह ऊर्जा, परिवहन और चिकित्सा शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बसपा ने उन्हें पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 

परिवार भाजपा का सदस्य
रामवीर उपाध्याय के भाई और परिवार के अन्य सदस्य पहले से ही भाजपा में हैं। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष है। जानकारी के मुताबिक, रामवीर उपाध्‍याय उप मुख्‍यमंत्री दिनेश दिनेश शर्मा के संपर्क में हैं। पिछले दिनों एक सभा में दिनेश शर्मा इनकी तारीफ कर चुके हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी की टिकट से इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.