देश के सबसे लंबे व्यक्ति हुए सपा में शामिल, सीएम योगी से मदद नहीं मिलने पर थामा अखिलेश का हाथ

बड़ी खबर : देश के सबसे लंबे व्यक्ति हुए सपा में शामिल, सीएम योगी से मदद नहीं मिलने पर थामा अखिलेश का हाथ

देश के सबसे लंबे व्यक्ति हुए सपा में शामिल, सीएम योगी से मदद नहीं मिलने पर थामा अखिलेश का हाथ

Tricity Today | देश के सबसे लंबे व्यक्ति हुए सपा में शामिल

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले 46 वर्षीय धर्मेंद्र प्रताप सिंह देश के सबसे लंबे व्यक्ति हैं। जिनकी लंबाई 8 फुट 2 इंच है। धर्मेंद्र ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में सपा की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बता दे कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह रोजगार की तलाश में भटकते रहते हैं। शरीर की लंबाई अधिक होने की वजह से उन्हें झुकने में दिक्कत होती है, जिसकी वजह से उन्हें नौकरी भी नहीं मिली और ना ही अभी तक उनकी शादी हुई है। 

एमए तक पढ़ाई की
धर्मेद्र प्रताप सिंह को पार्टी की सदस्यता देते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उनपर विश्वास जताया है कि देश के सबसे लंबे शख्स के समाजवादी पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सोशल मीडिया पर भी धर्मेंद्र की एक तस्वीर सपा मुखिया अखिलेश यादव और पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ वायरल हो रही है। धर्मेंद्र सिंह ने हिन्दी से मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) तक पढ़ाई की है।उनके घर से बाहर निकलने पर लोगों का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ता है और सेल्फी लेने वालों का हुजूम लग जाता है। 

इन परेशानियों को झेल रहे धर्मेंद्र प्रताप सिंह
धर्मेंद्र के करीबियों ने बताया कि उनके कमर के नीचे कूल्हे में दर्द रहता है और साथ ही अधिक लंबाई के कारण उन्हें रोज के भी काम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन डॉक्टर ने ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है जिसमें काफी खर्चा आएगा, लेकिन धर्मेंद्र के पास आपरेशन कराने के लिए पैसे नहीं हैं। 

सीएम योगी से की थी मुलाकात 
बताया जा रहा है कि अपनी अनेक परेशानियों से जूझते हुए धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और उनसे मदद मांगी थी। धर्मेंद्र प्रताप सिंह के करीबियों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की तरफ से उनको कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। धर्मेंद्र प्रताप का मानना है कि अखिलेश यादव उनकी मदद कर सकते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जताई आस्था 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए धर्मेंद्र ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। समाजवादी पार्टी ने भी उम्मीद जताई है कि धर्मेद्र सिंह के समाजवादी पार्टी में आने से उनको उत्तर प्रदेश में मजबूती मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.