सपा-सुभासपा गठबंधन में मची खींचतान, जानिए क्या है एक ही सीट पर अलग-अलग प्रत्याशी उतारने की सच्चाई

UP Vidhansabha Chunav 2022 : सपा-सुभासपा गठबंधन में मची खींचतान, जानिए क्या है एक ही सीट पर अलग-अलग प्रत्याशी उतारने की सच्चाई

सपा-सुभासपा गठबंधन में मची खींचतान, जानिए क्या है एक ही सीट पर अलग-अलग प्रत्याशी उतारने की सच्चाई

Tricity Today | यूपी विधानसभा 2022

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन में हैं। लेकिन यूपी के हारदोई की एक ऐसी विधानसभा सीट है। जहां दोनों पार्टियों के द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी उतारने की चर्चाएं हैं। संडीला विधानसभा सीट से सुभासपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी यहां से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इसी सीट से पूर्व में विधायक रहें कुँवर बलवीर सिंह की पत्नी रीता सिंह ने भी दावेदारी पेश की है। जिससे सपा और सुभासपा के बीच इस सीट को लेकर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि संडीला से भाजपा की तरफ से अलका अर्कवंशी यहां से चुनाव लड़ेंगी।

अधिकृत प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी-सुभासपा
हालांकि, सुभासपा ने पत्र को ट्वीट करते हुए साफ किया है। कि इस सीट से सुनील अर्कवंशी ही प्रत्याशी हैं। वहीं पार्टी ने जारी पत्र के साथ फोटो एडिटिंग के जरिए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। ट्वीट में कहा गया है कि लोगों को गुमराह करने की साजिश की जा रही है। सुभासपा+ सपा गठबंधन से अधिकृत प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी है। इसके साथ ही यूपी पुलिस से साजिश कर्ताओं के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करने की मांग की है।

पूर्व विधायक की हैं पत्नी 
इससे पहले शनिवार को ही अखिलेश यादव ने संडीला से सपा के पूर्व विधायक कुँवर बलवीर सिंह की पत्नी रीता सिंह और बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया अरोन को पार्टी में शामिल कराया था। इस दौरान उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि बरेली कैंट सीट पर सुप्रिया सपा की उम्मीदवार होंगी, जबकि रीता सिंह संडीला से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। रीता सिंह के दिवंगत पति संडीला विधायक थे, उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर सीट जीती थी, लेकिन उनकी जड़ें और परिवार लखनऊ में हैं। रीता सिंह लखनऊ के मशहूर भार्गव परिवार से हैं। वह एक स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस नेता स्वर्गीय रानी रामकुमार भार्गव की बेटी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.