Google Image | Symbolic
Meerut News : आपने लाखों रुपयों के पुरस्कार के लिए रेस होती हुई अक्सर सुनीं और देखी होगी। किन्तु क्या कभी आपने सुना है कि मात्र एक किलो मिठाई के लिए कोई रेस हुई हो। अगर नहीं तो आपकी जिज्ञासाओं को यह खबर शांत कर देगी। क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में होने वाली यह रेस देश की सबसे बड़ी और अनोखी होगी जिसमें 542 कबूतर सिर्फ 1 किलो मिठाई जीतने के लिए एक साथ उड़ान भरेंगे। इस दिलचस्प मुकाबला दिल्ली और मेरठ के दो बड़े कबूतरबाजों के बीच होगा। 20 नवंबर को होने वाली भिड़ंत मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में चर्चा का विषय बनी हुई है।रेस पर अब तक लाखों खर्चमेरठ में होगी देश की ऐतिहासिक रेस :
— Tricity Today (@tricitytoday) November 19, 2023
1 किलो मिठाई के लिए उड़ान भरेंगे 542 कबूतर, पंजाब और मद्रास के बीच होगा मुकाबला #meerut @Jyoti_karki_ pic.twitter.com/9QPdSwrpMf