महिला रिश्तेदार को पहुंचाने गया युवक नहीं लौटा वापस, सुबह शव मिलने से फैली सनसनी

बागपतः महिला रिश्तेदार को पहुंचाने गया युवक नहीं लौटा वापस, सुबह शव मिलने से फैली सनसनी

महिला रिश्तेदार को पहुंचाने गया युवक नहीं लौटा वापस, सुबह शव मिलने से फैली सनसनी

Google Image | युवक की गोली मारकर हत्या

बागपत जिले के चांदीनगर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। मृतक अपनी एक महिला रिश्तेदार को छोड़ने गया था। उसके बाद वह वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ अनहोनी हो गई। सोमवार को उसका शव और बाइक जिले के ग्रामीण इलाके में मिला। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर छानबीन कर रही है। जिले के पुलिस उपाधीक्षक एमएस रावत ने सोमवार इस बारे में जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि चांदीनगर क्षेत्र के गौना गांव निवासी अजित सिंह का 18 वषीर्य पुत्र विकास रटौल स्थित सेंटमेरी इंटर कॉलेज का छात्र था। रविवार की देर शाम वह अपनी  एक महिला रिश्तेदार को बाइक पर बैठाकर सुराना, गाजियाबाद छोड़ने गया था। छात्र देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की। पर फोन नहीं मिला। उसके बाद परिजनों ने सुराना गांव के रिश्तेदार से जानकारी की तो पता चला कि वह महिला को छोड़कर वापस चला गया था।

किसी अनहोनी की आंशका को समझते हुए परिजनों ने रात में ही उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पता चला कि सहवानपुर गांव के पास एक युवक का शव और बाइक पड़ी है। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो वह विकास ही था। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.