बेकाबू कार ने चार लोगों को टक्कर मारने के बाद गुब्बारा विक्रेता को कुचला, वृद्ध की मौत 

मेरठ में बड़ा हादसा : बेकाबू कार ने चार लोगों को टक्कर मारने के बाद गुब्बारा विक्रेता को कुचला, वृद्ध की मौत 

बेकाबू कार ने चार लोगों को टक्कर मारने के बाद गुब्बारा विक्रेता को कुचला, वृद्ध की मौत 

Google Image | Symbolic

Meerut News : शहर में एक हादसे से हड़कंप मच गया। शहर के मुख्य बाजार आबूलेन में सोमवार की देर रात बेकाबू स्कार्पियो कार ने चार लोगों को टक्कर मारने के बाद एक गुब्बारा विक्रेता को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी ठौर मौत हो गई। लोगों ने स्कार्पियो चालक को घेरकर पकड़ लिया। इसमें सवार तीन लोग भाग निकले, जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। हादसे से गुस्साए लोगों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। 

क्या है पूरा मामला

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्कार्पियो गाड़ी से शराब की पेटी मिली है। देर रात करीब एक बजे सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी से परतापुर निवासी माणिक तेजी से बेगमपुल की ओर जा रहा था। गाड़ी में अनुभव, कार्तिक गोयल व कनिष्क शर्मा बैठे थे। आबूलेन में दास मोटर्स के सामने स्कार्पियों ने दो लोगों को टक्कर मारी। इसके बाद उसने थोड़ा आगे जाकर दो अन्य युवकों को टक्कर मारी। लोगों ने शोर मचाया तो स्कार्पियो सवार ने रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान स्कार्पियो के सामने गुब्बारा बेचने वाला एक वृद्ध आ गया। वृद्ध को कुचलती हुई गाड़ी भागने लगी। लोगों ने स्कार्पियो को घेरकर पकड़ लिया। गुब्बारा विक्रेता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी चार घायलों को उनके स्वजन निजी अस्पताल ले गए। मृत गुब्बारा विक्रेता की पहचान नहीं हो पाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.