दिल्ली के लिए निकली डबल डेकर बस बरेली में खाई में गिरी, 25 यात्री घायल

कोहरे का कहर: दिल्ली के लिए निकली डबल डेकर बस बरेली में खाई में गिरी, 25 यात्री घायल

दिल्ली के लिए निकली डबल डेकर बस बरेली में खाई में गिरी, 25 यात्री घायल

Social Media | क्षतिग्रस्त डबल डेकर बस

कई दिनों के बाद शुक्रवार की रात कोहरे का कहर फिर दिखाई दिया। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रही। खासकर हाइवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर घने कोहरे की वजह से कई हादसे हुए। इस बीच प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल्ली आ रही डबल डेकर बस बरेली शहर के करीब शुक्रवार देर रात करीब 12:00 बजे अचानक पलट गई और खाई में जा गिरी। इसमें बस में बैठे 25 लोग घायल हो गए हैं।

हादसा शहर के अटा-बीबियापुर गांव के पास हुआ। बस अनियंत्रित होकर पलटते हुए करीब 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। राजमार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस और 12 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। बरेली के सीबीगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 25 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त बस में 80 मुसाफिर सवार थे। 

थाना प्रभारी ने बताया कि बस शाहजहांपुर की थी। वाहन जब हिमांशु ढाबा के करीब अटा - बीबियापुर गांव के पास पहुंची तो वहां घना कोहरा छाया हुआ था। इसकी वजह से दृश्यता बेहद कम थी। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले बस अनियंत्रित हो गई। बस में सवार यात्रियों ने ड्राइवर को तेज आवाज दी। पर तब तक बस पलट गई और 20 फीट गहरे खाई में गिर गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.