डॉग ने ले ली 11 वर्षीय बच्चे की जान, नहीं लगवाया था एंटी रैबीज इंजेक्शन

Meerut News : डॉग ने ले ली 11 वर्षीय बच्चे की जान, नहीं लगवाया था एंटी रैबीज इंजेक्शन

डॉग ने ले ली 11 वर्षीय बच्चे की जान, नहीं लगवाया था एंटी रैबीज इंजेक्शन

Google Image | Symbolic

Meerut news : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रक्षाबंधन पर्व के दौरान एक आवारा कुत्ते ने 11 वर्षीय बच्चे को काट लिया था। इसके कुछ दिन बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि बच्चे को परिजनों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया था। रविवार देर रात बच्चे की हालत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

खेलते समय आवारा कुत्ते ने किया था हमला
जानकारी के अनुसार, मेरठ के दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी में 11 वर्षीय दुष्यंत अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान दुष्यंत अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक आवारा कुत्ते ने दुष्यंत को काट लिया था। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बच्चे को एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया था। इसके कुछ दिन बाद कुत्ते की मौत हो गई थी। बाद में दुष्यंत की भी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों बाद से ही दुष्यंत को लगातार बुखार रहने लगा था। जिसके बाद परिजनों ने दुष्यंत को जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर दिल्ली अस्पताल के चिकित्सकों ने भी जवाब दे दिया था। 

परिवार में मचा कोहराम 
दिल्ली के अस्पताल के चिकित्सकों से जवाब मिलने के बाद परिजन बच्चे को अपने घर ले आए। इसके बाद परिजन अपने स्तर पर घर पर ही बच्चे का उपचार करा रहे थे। बताया गया है कि रविवार रात दुष्यंत की हालत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद रात में ही उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.