'गन्ना और खिलाड़ी है पश्चिम उत्तर प्रदेश की असली पहचान'

कृषि मेले में बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल : 'गन्ना और खिलाड़ी है पश्चिम उत्तर प्रदेश की असली पहचान'

'गन्ना और खिलाड़ी है पश्चिम उत्तर प्रदेश की असली पहचान'

Tricity Today | आनंदीबेन पटेल

Meerut News : सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अब समय काफी बदल गया है और उत्तर प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अब पश्चिम उत्तर प्रदेश की पहचान गन्ना उत्पादन और खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के कारण हो रही है। 

पारूल और किरण का सम्मान
राज्यपाल ने कहा कि पहले गांव की बेटियों को सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित रखते थे, लेकिन अब वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। राज्यपाल ने मंच से पारूल चौधरी और किरण बालियान को भी सम्मानित किया, साथ ही पंडाल में मौजूद सभी महिलाओं और छात्राओं को ऐसे ही आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान की बेटी हूं और मैंने खेती किसानी का कार्य किया है, लेकिन आज मैं जहां तक पहुंची हूं,  मेहनत और ईमानदारी के बल पर पहुंची हूं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश में नौ महिलाओं को विश्वविद्यालय की कुलपति बनाया है। उन्होंने महिला शिक्षा खेलकूद और अन्य विषयों पर भी अपनी बात कही साथ ही किसानों को मोटा अनाज उत्पादन के लिए प्रेरित किया।

किसानों की दशा और दिशा में सुधार
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर अपनी बात कही। कहा कि पहले के मुकाबले अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है और किसानों की दशा और दिशा भी सुधारी है। कहा कि किसान पशुपालन के प्रति फिर से जागरूक हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम सिर्फ गन्ने तक ही निर्भर थे, लेकिन अब किसानों ने अपने खेतों में अन्य फसलों को भी स्थान देना शुरू कर दिया है। कार्यक्रम के बाद कुछ देर राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को किट का वितरण करते हुए संबोधित भी किया।

कार्यक्रम के समापन में ये होंगे शामिल 
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अति विशिष्ठ अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर राज्यमंत्री अति विशिष्ठ अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, विशिष्ठ अतिथि डॉ. संजय सिंह महानिदेशक उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, डॉ. यूएस गौतम उप महानिदेशक कृषि प्रसार भारतीय कृषि अनुसंधान डॉ. राजीव कुमार विधायक दातागंज बदायूं व प्रबंध समिति सदस्य आदि शामिल होने पहुंचेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.