पिता वेदराम नागर की पुण्यतिथि पर सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने दी श्रद्धांजलि, छात्राओं को चेक और लैपटॉप दिए

बुलंदशहर : पिता वेदराम नागर की पुण्यतिथि पर सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने दी श्रद्धांजलि, छात्राओं को चेक और लैपटॉप दिए

पिता वेदराम नागर की पुण्यतिथि पर सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने दी श्रद्धांजलि, छात्राओं को चेक और लैपटॉप दिए

Social Media | सांसद ने छात्राओं और दिव्यांगजन को चेक, लैपटॉप और स्कूटर वितरित किया

Bulandshahr News : भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने आज अपने पिता वेदराम नागर की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक निवास गुलावठी में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हवन-पूजन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें परिवार, सगे-संबंधी और करीबी रिश्तेदार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल हुए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने छात्राओं और दिव्यांगजन को चेक, लैपटॉप और स्कूटर वितरित किया।

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने बताया, आज पिताजी की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हमारे पैतृक आवास गुलावटी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन-पूजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर 2 मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप के रूप में 1-1 लाख रुपए का चेक दिया गया। जबकि 11 छात्राओं को लैपटॉप और एक दिव्यांगजन को स्कूटर देकर मदद दी गई।

उन्होंने आगे कहा, हर साल पिता वेदराम नागर की पुण्यतिथि पर गुलावठी में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें सगे-संबंधी, परिवार के सदस्य और उनके करीबी शामिल होते हैं। इस मौके पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। साथ ही हर साल जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है।

बताते चलें कि स्वर्गीय वेदराम नागर ने पारस दूध ब्रांड की शुरुआत की थी। आज पूरे यूपी में इस ब्रांड की धमक है। बाद में वह समाज सेवा और राजनीति में भी उतरे। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की। कभी किसी को निराश नहीं किया। सुरेंद्र सिंह नागर भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। पिता की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को संसाधन उपलब्ध कराते हैं।

सुरेंद्र सिंह नागर वेस्ट यूपी के गुर्जर समाज में गहरी पैठ रखते हैं। वह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा के सांसद हैं। कई मौकों पर उन्होंने राज्यसभा में उपसभापति की जिम्मेदारी भी निभाई है। वेस्ट यूपी के सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और कई अन्य जिलों में उनका प्रभाव माना जाता है। गौतमबुद्ध नगर के मौजूदा सांसद डॉ महेश शर्मा को साल 2009 में उन्होंने बसपा के टिकट पर पटखनी दी थी। वह लोकसभा के लिए चुने गए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.