दस साल में बीजेपी सरकार ने क्या किया, अब चर्चा नहीं काम करें बालियान

मेरठ में पश्चिमी यूपी राज्य के बयान पर बोले जयन्त : दस साल में बीजेपी सरकार ने क्या किया, अब चर्चा नहीं काम करें बालियान

दस साल में बीजेपी सरकार ने क्या किया, अब चर्चा नहीं काम करें बालियान

Google Image | मेरठ में जयन्त

Meerut News : एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने मेरठ पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयन्त चौधरी ने केंद्रीय केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर जमकर बरसे। पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने संबंधी बयान पर जयन्त चौधरी ने कहा कि पिछले 10 साल से उनकी सरकार है। अब तक क्या किया। यह हिसाब देने का समय है, तो चर्चाएं कर रहे हैं। यह समय चर्चा करने का नहीं काम करने का है। मध्य प्रदेश में आईएनडीआईए यानि इंडिया गठबंधन में रार के मामले में कहा हरियाणा में भाजपा, चौटाला और अन्य क्षेत्रीय दलों को क्या सीटें देगी। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिससे कांग्रेस और सपा आमने-सामने हो गए हैं। जयन्त चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों में बड़े मुद्दों को लेकर कोई भी मतभेद नहीं है।

यूपी की खेल राजधानी बनेगा मेरठ
इससे पहले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने कहा कि वह अपनी निधि का अधिकतर हिस्सा खेल और खिलाड़ियों पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मेरठ यूपी की खेल राजधानी बनेगा। वह सोमवार को यहां एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए आए थे। 

खेल सुविधाओं पर खर्च कर रहे हैं निधि का धन
एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 16 अक्टूबर को मेरठ पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी सबसे पहले रुड़की रोड के एकता नगर स्थित एथलीट किरण बालियान के निवास पर पहुंचे। वहां जयंत चौधरी ने कहा कि शाट पुटर किरण बालियान हजारों नौजवानों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी निधि का अधिकतर हिस्सा खिलाड़ियों और खेल सुविधाओं के विकास के लिये खर्च कर रहे हैं। 

पारुल और अन्नू से भी मिले जयन्त चौधरी
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जयन्त चौधरी ने कहा कि मेरठ उत्तर प्रदेश की खेल राजधानी जरूर बनेगा। इससे पहले उन्होंने किरण बालियान को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और कहा कि अगली बार स्वर्ण पदक जीतेंगी। इसके पहले मेरठ आगमन पर बाइपास पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां से जयन्त चौधरी इकलौता गांव में धाविका पारुल चौधरी से मिलने गए। दोपहर डेढ़ बजे वह बहादुरपर गांव में जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी के सम्मान समारोह में भी शामिल हुए।

रालोद के मंच से पारुल ने की सीएम योगी की तारीफ 
एशियाड में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पारुल चौधरी ने कहा भारत सरकार खेलों को प्रोत्साहन दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को डीएसपी की नौकरी देने का ऐलान किया है। वह खिलाड़ियों की समस्याओं के प्रति गंभीर है। इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। उनका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतने का है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.