चोरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, श्रद्धालुओं का आक्रोश देख मंदिर में खुद कराई कलश की स्थापना

Meerut News : चोरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, श्रद्धालुओं का आक्रोश देख मंदिर में खुद कराई कलश की स्थापना

चोरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, श्रद्धालुओं का आक्रोश देख मंदिर में खुद कराई कलश की स्थापना

Google Image | Symbolic

Meerut news (सचिन ) : मेरठ के शिव मंदिर से चोरों ने दो कलश चोरी कर लिए। चोरी की घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी मेरठ पुलिस ना तो चोरों का पता लगा पाई और ना ही कलश की कोई जानकारी मिली। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश उभरने लगा। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत आनन फानन में अपनी ओर से मंदिर के शिखर पर कलश लगवाए। इसके बाद लोग शांत हुए। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी भी चोरों की तलाश करने में जुटी है।

क्या था पूरा मामला
मेरठ के पूर्वी मुल्तान नगर स्थित शिव मंदिर के दो शिखर से चार दिन पहले कलश चोरी हो गए थे। चोरों ने मंदिर के तीसरे शिखर से भी कलश चोरी करने का प्रयास किया था, मगर सफल नहीं हो सके थे। इसके अलावा चोरों ने मंदिर की जाली तोड़कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया था। अगली सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो शिखर से कलश गायब देख, हंगामा हो गया। इसके बाद आसपास के काफी लोग मंदिर पर एकत्र हो गए। मंदिर से कलश चोरी होने की घटना के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता चला गया। घटना की सूचना पर पहुंची टीपी नगर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी की। इस मामले में मंदिर के पुजारी उमेश चंद भट्ट और कमेटी के सदस्य ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस तभी से चोरों की तलाश करने में जुटी है।

पुलिस ने ऐसे शां​त किया गुस्सा
घटना को चार बीत गए, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी पुलिस कलश चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ गया। इस दौरान लोग बार-बार मंदिर के पास एकत्र होकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे और अपनी नाराजगी जाहिर कर रखे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत लोगों को शांत करने का तरीका निकाला। शनिवार को थाना पुलिस की ओर से मंदिर के दोनों शिखर पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कलशों को स्थापित किया गया। कलश स्थापित होने के बाद लोगों का गुस्सा कुछ शांत हुआ। इस मामले में पुलिस अभी सिर्फ इतना ही जान पाई है कि यह काम किसी नशेड़ी का है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मंदिर से कलश चोरी करने वालों के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कलश बरामद कर लिए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.