मायके वालों ने लगाया दहेज मांगने का आरोप

मेरठ में गला दबाकर पत्नी को मार डाला : मायके वालों ने लगाया दहेज मांगने का आरोप

मायके वालों ने लगाया दहेज मांगने का आरोप

Google Image | Symbolic

Meerut news : मेरठ की काशीराम कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की उसकी ही चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना जब आसपास के लोगों को लगी तो वहां सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की सूचना तुरंत लोहिया नगर पुलिस थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आएदिन होता था दोनों के बीच झगड़ा
जानकारी के अनुसार, मेरठ के ढबाई नगर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय रेशमा की शादी लगभग 5 साल पहले मेरठ के सद्दीकनगर निवासी महबूब के साथ हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी और आएदिन झगड़ा होता रहता था। रेशमा और महबूब के दो बच्चे भी हैं। बताया गया है कि गुरुवार की सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान महबूब ने चुन्नी से गला दबाकर रेशमा की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची लोहिया नगर पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस जांच करने में जुटी है।

महिला के परिजनों लगाया दहेज मांगने का आरोप
घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, रेशमा की महबूब के साथ दूसरी शादी थी। रेशमा की पहली शादी से भी तीन बच्चे हैं। इस मामले में मृतक के भाई ने थाने में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी पति की भी तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.