कानपुर में दो वाहनों की टक्कर में 16 की मौत, आधा दर्जन घायल

BIG BREAKING : कानपुर में दो वाहनों की टक्कर में 16 की मौत, आधा दर्जन घायल

कानपुर में दो वाहनों की टक्कर में 16 की मौत, आधा दर्जन घायल

Tricity Today | कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

कानपुर जनपद के आउटर क्षेत्र स्थित सचेंडी थाना इलाके में मिनी बस व विक्रम में जबरदस्त​ भिड़ंत हो गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को हैलट अस्पताल भेजते हुए कार्यवाही में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक सचेंडी के किसान नगर क्षेत्र में नहर के पास तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट मिनी बस व विक्रम में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवारियों में चीख-पुकार मच गई और हाइवे पर जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सचेंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकालते हुए राहत कार्य शुरु किया गया। इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों में फसे घायलों को निकालने में पुलिस व ग्रामीणों के पसीने छूट गए। 
 
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से हैलट अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 16 लोगों की मौत हुई हैं। करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। सीएमओ नेपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे की जानकारी पर आलाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए घायलों का बेहतर इलाज किए जाने की बात कही है। वहीं पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। 

सीएम ने मृतकों को 2 लाख और घटना की जांच के दिये आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में हुई भीषण दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला व पुलिस प्रशासन को घटना में राहत कार्य करने के साथ ही घायलों का बेहतर इलाज किए जाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.