यूपी में 3 बजे तक हुआ 47.44 प्रतिशत मतदान, देखिए सभी 8 सीटों का सटीक हाल

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में 3 बजे तक हुआ 47.44 प्रतिशत मतदान, देखिए सभी 8 सीटों का सटीक हाल

यूपी में 3 बजे तक हुआ 47.44 प्रतिशत मतदान, देखिए सभी 8 सीटों का सटीक हाल

Google Photo | मुजफ्फरनगर में दुल्हन ने किया मतदान

Uttar Pradesh News : आज पहले चरण में मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 8 लोकसभा सीट पर सुबह 7:00 बजे से वोटिंग हो रही है और शाम 7:00 बजे तक वोटिंग चलती रहेगी। अब 3:00 का रुझान आ गया है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे तक उत्तर प्रदेश में 47.44% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत सहारनपुर और सबसे कम मुजफ्फरनगर में है।

दोपहर 3 बजे तक का हाल
बिजनौर में 45.70 प्रतिशत मतदान
कैराना में 48.92 प्रतिशत मतदान
मुरादाबाद में 46.28 प्रतिशत मतदान
मुजफ्फरनगर में 45.18 प्रतिशत मतदान
नगीना में 48.15 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत में 49.06 प्रतिशत मतदान
रामपुर में 42.77 प्रतिशत मतदान
सहारनपुर में 53.31 प्रतिशत मतदान

कहां कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीट पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना सीट से हैं। इसके अलावा नगीना और रामपुर से सबसे कम 6-6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी की इन 8 सीटों पर कुल 1,44,01,543 मतदाता हैं और 14,845 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 18,662 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 18,734 बैलेट यूनिट और 19,603 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। लगभग 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। महिला, युवा कर्मी और दिव्यांग वोटरों के लिए कुल 224 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सी-विजिल पर अब तक 448 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 233 का 100 मिनट के भीतर निस्तारण किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.