यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी कार, 5 लोग जिंदा जले

दर्दनाक हादसा : यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी कार, 5 लोग जिंदा जले

यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी कार, 5 लोग जिंदा जले

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी कार, 5 लोग जिंदा जले

यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में कार में सवार 5 लोग जिंदा जल गए हैं। यह हादसा गलत दिशा में आ रहे एक कंटेनर की वजह से हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। 

यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे खंदौली थाना क्षेत्र में हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक आगरा से नोएडा की तरह एक स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 32 केवी 6788) आ रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 160 के नजदीक गलत दिशा में आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। 

टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में तुरंत आग लग गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी मौके पर ही जिंदा जल गया है। लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सब कुछ खत्म हो चुका था। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि उनके सामने कार में सवार लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। लेकिन कोई भी उनकी मदद नहीं कर पाया। पुलिस और दमकल की गाड़ी देर से पहुंची थी। तब तक कार में सवार सभी पांच लोग जिंदा जलकर मौत के हवाले हो गए।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.