रविवार को मिले 7695 संक्रमित मरीज, गौतमबुद्ध नगर में 1149 केस

यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार : रविवार को मिले 7695 संक्रमित मरीज, गौतमबुद्ध नगर में 1149 केस

रविवार को मिले 7695 संक्रमित मरीज, गौतमबुद्ध नगर में 1149 केस

Google Image | Symbolic Photo

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय में कोरोना ने काफी तेजी से रफ्तार पकड़ी हैं। दिन-प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, प्रदेश में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 3.46% हुई है। उन्होंने बताया बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 7,695 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 4 मरीजों की मृत्यु हुई है। हालांकि, इस दौरान 253 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं। बता दें कि इस समय प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 25,974 है। वहीं अब तक कुल 16,88,648 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं।

21 करोड़ से अधिक हुआ टीकाकरण
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड से 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। यूपी में कोविड पॉजिटिविटी दर 3.46% है। गौतमबुद्ध नगर में 1149 केस, लखनऊ में 1115 केस, गाजियाबाद में 922, मेरठ में 715 केस मिले हैं। वहीं प्रदेश में 2,22,428 सैंपल की जांच की गई है। इसके साथ ही कोविड से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश ने 21 करोड़ टीकाकरण की संख्या पार कर ली है। इसके साथ ही यहां सैंपल की जांच भी 09 करोड़ 46 लाख 51 हज़ार के पार हो गई है। प्रदेश ने बीती 30 दिसंबर को ही 20 करोड़ डोज लगाने का कीर्तिमान बनाया था।

शनिवार को मिले थे 6,411 संक्रमित
बीते शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक  कुल 6,411 नए मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना का विस्‍फोट हुआ था। गौतमबुद्ध नगर 1141, लखनऊ 876, गाजियाबाद 683, मेरठ 636, वाराणसी 337 संक्रमित मरीज मिलें थे। जिसमें मरीजों ने दम तोड़ा था। बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना के कुल 25,974 सक्रिय केस हो गए हैं। राहत की बात यह है कि इस दौरान इलाज के बाद 253 संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.