दो पालतू कुत्तों के बीच हुआ झगड़ा, चली गोली

Agra News : दो पालतू कुत्तों के बीच हुआ झगड़ा, चली गोली

दो पालतू कुत्तों के बीच हुआ झगड़ा, चली गोली

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Agra : आगरा के एक कॉलोनी में दो कुत्तों के बीच लड़ाई हो गई। इन दोनों के बीच हुई लड़ाई में नया विवाद पैदा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कुत्तों की लड़ाई में दोनों के मालिक भी शामिल हो गए। आरोप है कि गुरुवार की देर रात एक कुत्ते के मालिक ने दूसरे के घर पर जाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। गोली में कुत्ते का मालिक बार-बार बच गया। इस पूरी घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी की है।

जानिए पूरा मामला
कॉलोनी में रह रहे निवासी सुशील कुमार के अनुसार उनके यहां दो कुत्ते हैं। एक देसी प्रजाति का है, जिसका नाम राका और दूसरा पामेरियन है। गुरुवार की रात को उनकी बेटी पास की दुकान पर दूध लेने गई थी। साथ में कुत्ता को भी टहलाने ले गई थी। घर आते समय डॉग के गले का पट्टा खुल गया। इसी दौरान कालोनी में किराए पर रहने वाले नितिन शर्मा अपने जर्मन शेफर्ड को टहला रहे थे। 

सुशील के अनुसार उनके श्वान का नितिन शर्मा के जर्मन शेफर्ड श्वान से झगड़ा होने लगा। जिस पर नितिन ने उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता कर दी। उनकी बेटी अपने घर पर आ गई। देर रात नितिन नशे में धुत्त होकर उनके घर पर आकर गाली-गलौज और अभद्रता करने लगे। इसके बाद पिस्टल निकालकर मुझ पर और बच्चों पर गोली चला दी। जिसमें वह और बच्चे बाल-बाल बचे। इस पूरी घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है।

दूसरे पक्ष ने दिया अपना बयान
वहीं, नितिन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह तीन महीने पहले ही यहां किराए पर रहने आए हैं। वह रात में अपने तीन महीने के श्वान जर्मन शेफर्ड को टहला रहे थे। इसी दौरान किशोरी के हाथ से जंजीर छुड़ा उसके श्वान ने उनके जर्मन शेफर्ड पर हमला बोल दिया। उसके चेहरे पर बुरी तरह से काट लिया। वही पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.